Blasts in Ernakulam Kerala: केरल में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली भी हाई अलर्ट पर है। दिल्ली के भीड़भाड़ वाली जगहों समेत सभी मेट्रो स्टेशनों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। केरल के 14 जिलों को भी अलर्ट पर रखा गया है। इस घटना पर केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कहा है कि 52 लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है…यहां 30 लोग भर्ती हैं, जिनमें से 18 ICU में हैं और 6 गंभीर रूप से घायल हैं, उनमें से एक 12 साल का बच्चा भी है…मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। सार्वजनिक जगहों पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस के मुताबिक उसकी स्पेशल सेल खुफिया एजेंसियों से लगातार संपर्क बनाए हुए है। पुलिस का कहना है कि किसी भी इनपुट को बहुत गंभीरता से लिया जाएगा। दिल्ली के अलावा मुंबई भी हाई अलर्ट पर है।
केरल के एर्नाकुलम जिले के कलमश्शेरि के एक कनवेंशन सेंटर में रविवार सुबह एक के बाद एक तीन धमाके हुए। घटना के दौरान वहां 2000 से ज्यादा लोग मौजूद थे। इस दौरान ईसाई समुदाय के लोग प्रार्थना कर रहे थे। धमाके की वजह से पूरे कनवेंशन सेंटर में हड़कंप मच गया।
वहीं इन धमाकों की जिम्मेदारी 48 साल के एक शख्स ने ली है। उसने पुलिस थाने में जाकर सरेंडर भी कर दिया है। इसपर एडीजीपी कानून-व्यवस्था ने कहा है कि उसके दावों की जांच की जा रही है। घटना को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से बात की है।
ये भी पढ़ें-दिल्ली में अनोखा रिकॉर्ड बना, साढ़े 3 लाख स्कूल स्टूडेंट्स ने बनाया, 24 घंटे में 4 लाख किलो वेस्ट जुटाया
एडीजीपी कानून-व्यवस्था ने क्या कहा
वहीं इसपर केरल के ADGP(कानून-व्यवस्था) एम.आर. अजित कुमार ने कहा है कि कार्यक्रम के दौरान विस्फोट हुआ था, जिसमें लगभग 45 लोग घायल हो गए और एक की मौत हो गई है। अन्य 5 की हालत गंभीर है। मृतक के महिला होने की आशंका है, जिनकी जान झुलसने के कारण गई है।
ये भी पढ़ें-शराब की दुकान में चोरी करने गया चोर, वहीं बैठकर पीने लगा दारू, सुबह आंख खुली तो सामने थी पुलिस
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
1 hr agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
2 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
2 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
4 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
6 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
7 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
9 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
10 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
10 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines