Kerala Blast Accused Dominic Martin Learnt Bomb Making Online: केरल ब्लास्ट मामले के आरोपी डोमिनिक मार्टिन ने ऑनलाइन बम बनाना सीखा था। ये दावा जांच में जुटी एजेंसियों की ओर से किया गया है। एजेंसियों की ओर से ये भी दावा किया गया है कि ब्लास्ट में चार IED का यूज किया गया था। रविवार को एक के बाद एक हुए तीन सिलसिलेवार धमाके में एक बच्ची समेत 3 लोगों की मौत हो गई थी।
न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने कहा कि प्रारंभिक फोरेंसिक विश्लेषण के अनुसार, IED को काफी निम्न कैटेगरी के विस्फोटकों से बनाया गया था। इसमें आग लगाने वाला उपकरण भी लगाया गया था, जिसे बनाने के लिए पेट्रोल का इस्तेमाल किया गया था। हालांकि, जांच जारी है, जिसके बाद विस्तार से जानकारी दी जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक, पेट्रोल के प्रयोग से पता चलता है कि आरोपियों का मकसद आग लगाना था।
रिपोर्ट के मुताबिक, धमाके के बाद जांच टीमों ने घटनास्थल से बैटरी, तार, सर्किट और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। अधिकारियों ने कहा कि जिस टिफिन में बम रखा गया था, उसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। बता दें कि रविवार को जानकारी दी गई थी कि घटनास्थल पर टिफिन में आईईडी रखा गया था, जिससे धमाका हुआ। अधिकारियों ने कहा कि मामले में और अधिक महत्वपूर्ण सबूतों का पता लगाने के लिए जांच जारी है और कन्वेंशन सेंटर की तलाशी भी ली जाएगी।
इस बीच, पुलिस जांच से पता चलता है कि धमाके करने का दावा करने वाले डोमिनिक मार्टिन से पूछताछ जारी है। प्रारंभिक पूछताछ में जानकारी सामने आई है कि मार्टिन ने इंटरनेट से ही आईईडी बनाना सीखा। जानकारी सामने आई है कि मार्टिन खाड़ी देश में किसी फैक्ट्री में काम करता था। उसे मशीनों का बुनियादी ज्ञान था, बाकी उसने आईईडी बनाने के लिए इंटरनेट का यूज किया। अधिकारियों ने कहा कि मार्टिन ने न केवल अपना अपराध कबूल किया, बल्कि पुलिस को वीडियो आदि जैसे सभी सबूत पेश किए, जिससे वो दोषी साबित हो।
NSG जल्द केंद्र को सौंपेगी रिपोर्ट
बम धमाके की जांच में जुटी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) को स्थानीय पुलिस सहायता कर रही है। कहा जा रहा है कि NSG जल्द ही विस्फोट की विश्लेषण रिपोर्ट केंद्र को सौंपेगी। बता दें कि रविवार को घटनास्थल पर दो महिलाओं की मौत हुई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल एक बच्ची को वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसकी सोमवार को मौत हो गई। कहा जा रहा है कि घायलों में अधिकतर की हालत गंभीर है।
उधर, केंद्रीय एजेंसियों का भी मानना है कि मार्टिन ने ही धमाकों को अंजाम दिया है। उसने पुलिस को बताया है कि वो येहोवा विटनेस की ओर से प्रचारित की जा रही विचारधारा से नाखुश था और इसलिए उसने हमले को अंजाम देने का फैसला किया। बता दें कि ‘यहोवा विटनेस’ ईसाइयों का एक समूह है जो प्रोटेस्टेंट के रूप में पहचान नहीं रखते हैं। येहोवा विटनेस, कैथोलिक चर्च की शिक्षाओं से असहमत हैं।
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
7 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
7 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
9 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
11 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
11 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
12 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
12 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
13 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
13 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines