Kerala Assembly Session: केरल विधानसभा ने सोमवार को राज्य का नाम बदलने का प्रस्ताव पारित किया गया। इस प्रस्ताव को विपक्ष का भी समर्थन मिला। कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने इस प्रस्ताव का पूरा समर्थन किया। विधानसभा में सोमवार को मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने राज्य का नाम बदलने का प्रस्ताव पारित किया था। बता दें कि विजयन सरकार यही प्रस्ताव अगस्त 2023 में पारित कर चुकी है लेकिन तकनीकी वजहों से दोबारा पेश किया गया है।
सीएम पिनाराई विजयन ने इसके पीछे विधानसभा में तर्क भी दिया। उन्होंने कहा कि राज्य का नाम मलयालम में केरलम है। सीएम ने आगे कहा कि भाषाई आधार पर राज्यों का गठन 1 नवंबर 1956 को हुआ था। केरल का जन्मदिन भी 1 नवंबर को ही है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान भी मलयालम भाषा बोलने वालों के लिए अलग राज्य बनाने की मांग उठी थी। लेकिन संविधान की पहली अनुसूची में हमारे राज्य का नाम केरल लिखा हुआ है।
संसद के पास नाम बदलने की शक्ति
प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य की विधानसभा सर्वसम्मति से केंद्र को संविधान के अनुच्छेद 3 के तहत राज्य का नाम संशोधित करने और संविधान की आठवीं अनुसूची में उल्लेखित सभी भाषाओं में भी उसे केरलम करने का अनुरोध करती है। ऐसे में अब गेंद केंद्र सरकार के पाले में है। इसके लिए केंद्र सरकार को संसद सत्र के दौरान संविधान में संशोधन करना पड़ेगा। संविधान के अनुसार राज्यों के नाम बदलने और उनके सीमाओं के निर्धारण करने के अलावा नया राज्य बनाने की शक्ति संसद में निहित है। ऐसे में केंद्र सरकार की इच्छा पर निर्भर करेगा कि क्या वह नाम बदलने की इच्छुक है। हालांकि भाजपा की जड़ें केरल में मजबूत हो रही है। उनका वोट शेयर भी लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में राज्य के नाम के प्रस्ताव पर केंद्र भी मोहर लगा सकता है।
ये भी पढ़ेंः AAP मंत्री आतिशी मार्लेना की हालत नाजुक, ICU में भर्ती, देखें Video
पहले भी बदले गए कई शहरों के नाम
बता दें कि इससे पहले यूपी के साथ-साथ एमपी में शहरों और मोहल्लो और चैराहों नाम बदले गए हैं। यूपी में योगी सरकार ने इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया था। वहीं एमपी में होशंगाबाद का नाम बदलकर नर्मदापुरम किया गया था। वहीं यूपी की राजधानी लखनऊ का नाम बदलने की मांग बार-बार की जाती है। बीजेपी के कई नेता राजधानी का नाम बदलकर लक्ष्मणपुर और लखनपुर करने की बात कहती है।
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
49 mins agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
1 hr ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
1 hr agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
3 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
5 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
6 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
8 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
9 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
9 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines