नई दिल्ली: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत अन्य भाजपा नेताओं के खिलाफ इलेक्शन कमीशन से शिकायत की है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री समेत भाजपा नेताओं ने बयान दिया था कि TRS सरकार काला जादू और तांत्रिकों की सलाह के आधार पर फैसले लेती है।
तेलंगाना भाजपा प्रमुख बंदी संजय कुमार और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग करते हुए तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) की शिकायत में कहा गया है कि हम इन आरोपों को झूठा और मनगढ़ंत मानते हैं। बता दें कि बता दें कि केसीआर के विधानसभा क्षेत्र मुनुगोडे में 3 नवंबर को उपचुनाव होना है। शिकायत में ये भी कहा गया है कि भाजपा नेताओं का ये बयान मतदाताओं के बीच नफरत पैदा करने के लिए दिया गया है।
TRS की ओर से आरोप लगाया गया है कि भाजपा के नेताओं ने कहा था कि KCR ने तांत्रिकों की सलाह पर अपनी पार्टी का नाम बदलकर भारत राष्ट्र समिति (BRS) कर दिया। TRS ने ये भी आरोप लगाया है कि निर्मला सीतारमण और बंदी संजय कुमार के बयान के बयान न केवल भारतीय दंड संहिता के अनुसार आपराधिक हैं, बल्कि जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत विचारणीय अपराध भी हैं।
5 अक्टूबर को बदला था पार्टी का नाम
बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) के चीफ और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने 5 अक्टूबर को अपनी नई राष्ट्रीय पार्टी की घोषणा की है। तेलंगाना भवन में टीआरएस पार्टी नेताओं की बैठक के दौरान यह घोषणा की गई।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
6 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
7 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
9 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
10 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
11 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
12 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
13 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
13 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
14 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines