प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी सप्ताह जम्मू के कटरा और श्रीनगर के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। मोदी 19 अप्रैल को ट्रेन का शुभारंभ करेंगे, जिसको लेकर रेलवे ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। नारंगी और भूरे रंग की यह सेमी हाई स्पीड ट्रेन श्री माता वैष्णो देवी कटरा (SVDK) और श्रीनगर के बीच चलेगी। उत्तर रेलवे (NR) जोन को इस ट्रेन के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कटरा और श्रीनगर के बीच चलने वाली यह पहली वंदे भारत ट्रेन होगी। इस रूट को दुनिया का सबसे ऊंचा रूट माना जाता है।
यह भी पढ़ें:सास-दामाद लव स्टोरी में फिर नया मोड़, 1 नहीं 2 ताबीज लेकर आई थी अनीता, बहनोई पुलिस के रडार पर
इस ट्रेन के जरिए यात्री 3 घंटे में ही कटरा से श्रीनगर पहुंच जाएंगे, फिलहाल यह यात्रा 6-7 घंटे में पूरी होती है। यह ट्रेन उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल लिंक (USBRL) के साथ-साथ पहाड़ी इलाकों में सुरंगों और पुलों से होकर गुजरेगी। इस मार्ग में 36 प्रमुख सुरंगें शामिल हैं, जो 272 किलोमीटर लंबी लाइन का लगभग 119 किलोमीटर का हिस्सा कवर करती हैं। भारत की सबसे लंबी परिवहन सुरंग टी-50 इसी रूट पर है, जो कश्मीर घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ती है। इसके निर्माण के दौरान इंजीनियरों को पानी भरने और भूस्खलन जैसी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा।
530 यात्री कर सकेंगे सफर
नई ट्रेन में 530 यात्रियों के बैठने की क्षमता होगी। ट्रेन में 1 एग्जीक्यूटिव क्लास, 7 एसी चेयर कार और कुल 8 कोच लगाए जाएंगे। ट्रेन यात्रियों की सुविधा के लिए 18 प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इन स्टेशनों में रियासी, बक्कल, दुग्गा, सावलकोटे, संगलदान, सुंबेर, खारी, बनिहाल, शाहाबाद हिल हॉल्ट, काजीगुंड, सदुरा, अनंतनाग, बिजबेहरा, पंजगाम, अवंतीपोरा, रत्नीपोरा, काकापोरा और पंपोर शामिल हैं।
यह भी पढ़ें:सास-दामाद के भागने का CCTV आया सामने, कासगंज के रेलवे स्टेशन पर दिखा राहुल
सरकार का उद्देश्य यात्रा समय को कम करके कनेक्टिविटी को बढ़ाना है। इस सेवा के शुरू होने से कश्मीर घाटी के सामाजिक और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे। यात्रियों को तेज और आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा। सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस कश्मीर घाटी में कनेक्टिविटी की सूरत बदलकर रख देगी। रेलवे ने क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजना तैयार की है।
संबंधित खबरें
UP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
1 hr agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
2 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
3 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
3 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
3 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
5 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
5 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
6 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines