IMD Weather Update: उत्तर भारत में अब सर्दी ने रफ्तार पकड़ ली है और पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है. कश्मीर घाटी में कई स्थानों का न्यूनतम पारा शून्य से नीचे फिसल गया है. श्रीनगर में रविवार को रात का तापमान –2.8 डिग्री तक पहुंच गया, जो औसत से काफी कम है. घाटी के अन्य क्षेत्रों, जैसे काजीगुंड और पहलगाम, में भी माइनस तापमान दर्ज किया गया, जबकि गुलमर्ग में भी पारा शून्य के आसपास रहा. मौसम विभाग का कहना है कि 30 नवंबर तक आसमान साफ रहने की संभावना है. मगर इस दौरान न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है. वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में सुबह और रात की ठिठुरन लगातार बढ़ रही है. वहीं उत्तर भारत में भी लगातार सर्दी बढ़ रही है. पंजाब-हरियाणा में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. इसके अलावा आईएमडी ने 27-28 नवंबर को नया पश्चिमी विक्षोभ का अलर्ट जारी किया है. जिसके कारण देश के कई राज्यों में मौसम के बदलने की संभावना है.
पंजाब में फरीदकोट राज्य का सबसे ठंडा स्थान
पंजाब में भी ठंड ने दस्तक दे दी है और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. फरीदकोट राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम पारा 7 डिग्री तक गिर गया. अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और बठिंडा जैसे शहरों में भी दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहा. जिससे लोगों ने दिन में भी ठंडक महसूस की. मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले दो-तीन दिनों में रात का तापमान 2 से 3 डिग्री तक और गिर सकता है. कुछ जगहों पर हल्का या मध्यम कोहरा छाने की संभावना है. हालांकि पूरे प्रदेश में लगभग छह दिनों तक बारिश के कोई संकेत नहीं हैं और मौसम शुष्क ही रहने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें- भयंकर शीत लहर की चेतावनी, 5 राज्यों में हाड़ कंपाएंगी ठंडी हवाएं, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
ओडिशा में चक्रवात को लेकर अलर्ट
वहीं हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने और हवाओं की दिशा उत्तरी होने से ठंड में तेजी आई है. हिसार प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा. जहां न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार विक्षोभ के बाद ठंडी हवाएं तेज हुई. जिसकी वजह से रातें अचानक ज्यादा सर्द महसूस होने लगी हैं. पिछले चौबीस घंटों में न्यूनतम तापमान करीब 2.2 डिग्री और अधिकतम तापमान लगभग 3 डिग्री तक गिरा है. दिन के समय धूप जरूर निकली, लेकिन इससे ठंड में राहत सीमित ही मिली. इसके अलावा ओडिशा में एक संभावित चक्रवात को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है. अगले 48 घंटों में सिस्टम के तीव्र होकर चक्रवात बनने की संभावना जताई जा रही है. 25 से 27 नवंबर के दौरान तटीय जिलों में वर्षा होने की संभावना है.
देश के विभिन्न हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम?
आईएमडी की 23 नवंबर की रिपोर्ट के अनुसार, देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम आने वाले दिनों में तेजी से बदलने वाला है. उत्तर भारत में 27-28 नवंबर के बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के ऊपरी हिस्सों में बर्फबारी बढ़ने की संभावना है. जबकि मैदानों में इसका असर सीमित रहेगा. मगर तापमान में गिरावट आएगी. दिल्ली-एनसीआर में दिन का पारा 24-26 डिग्री और रात का तापमान 8-10 डिग्री के आसपास रह सकता है. इसके अलावा कोहरा भी घना हो सकता है. मध्य भारत में भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में रातें ठंडी होंगी और मौसम शुष्क रहेगा. राजस्थान के बीकानेर, जयपुर और सीकर क्षेत्रों में रात का तापमान 7-9 डिग्री तक नीचे जा सकता है. पूर्वोत्तर में अरुणाचल के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी और असम-मेघालय में कोहरा बढ़ने की संभावना है. वहीं दक्षिण भारत के तटीय तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में हल्की वर्षा की संभावना बनी हुई है.
यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, ठंडी हवाएं चलीं और आसमान में छाए बादल, पढ़ें IMD का ताजा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
22 mins agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
2 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
2 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
2 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
3 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
3 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
4 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
6 hrs ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
7 hrs agoकैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines