Kashmir Snowfall latest Update: जनवरी में कभी कश्मीर के गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फ की चादर पसरी रहती थी। यहां बड़ी संख्या में सैलानियों का तांता लगा रहता था। बच्चे तो क्या बूढ़े सभी बर्फ से खेलते और फोटो खिंचवाते नजर आते थे। लेकिन अब वह दिन लद गए। वजह इस कार गुलमर्ग में अब तक बर्फबारी नहीं हुई है। कभी स्कीइंग करने वाले लोगों से गुलजार मैदान बेरंग पड़े हैं।
लोग दे रहे सोशल मीडिया पर रिएक्शन
बर्फ नहीं पड़ने से यहां टूरिस्टों की संख्या न के बराबर है, जिससे होटल संचलकों और स्थानीय कारोबारी परेशान हैं। उधर, बर्फ नहीं पड़ने पर हर साल होने वाले Khelo India Winter Games के होने पर भी इस बार संशय हो रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला समेत राजनीतिक और सेलिब्रिटी कश्मीर में बर्फ की पुरानी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर रहे हैं। उमर अब्दुल्ला ने साल 2022 और 2023 को 6 जनवरी की अपनी दो अलग-अलग फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा की इस बार बर्फ नहीं है, ऐसा पहले तो कभी नहीं हुआ। उनका कहना था कि गर्मियों में इसका बुरा असर पड़ेगा।
बर्फ नहीं पड़ने से गर्मियों में नदियों में पर्याप्त पानी नहीं होगा
उधर, मौसम विभाग के अधिकारयों ने भी इस बार अभी तक बर्फ नहीं पड़ने पर चिंता जाहिर की है। श्रीनगर स्थित मौसम विज्ञान विभाग के डायरेक्टर मुख्तार अहमद ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि अगर बर्फ नहीं पड़ी तो आने वाली गर्मियों में हालत खराब होने वाले हैं। दरअसल बर्फ नहीं पड़ने से नदियों में पर्याप्त पानी नहीं होगा, जिससे पानी की किल्लत होगी।
जनवरी के अंत में ऊंची पहाड़ियों पर मामूली बर्फबारी
मौसम विभाग के अनुसार जनवरी के अंत तक कश्मीर और आसपास के क्षेत्र में बर्फबारी की कोई संभावना नहीं बन रही है। इस बीच 25 जनवरी के बाद वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बनेगा। जिसमें केवल ऊंचे पहाड़ों में मामूली बर्फबारी होने के आसार हैं। जानकारी के अनुसार इससे पहले 10 नवंबर 2023 को गुलमर्ग में मामूली बर्फबारी हुई थी। दिसंबर के अंत और जनवरी में यहां होटल टूरिस्टों से गुलजार रहते थे। लेकिन इस बार रिसॉर्ट खाली पड़े हैं।
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
3 hrs agoLIVE: आज INDIA ब्लॉक का 'शक्ति' प्रदर्शन; 20 बाजार और 2.5 लाख दुकानें बंद
4 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
5 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
12 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
12 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
13 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
13 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
14 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
15 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines