आसिफ सुहाफ, श्रीनगर: कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया। आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। फिलहाल, इलाके में सुरक्षाबलों की ओर से सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
अधिकारियों ने कहा कि भारतीय सेना, बीएसएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से बुधवार सुबह आतंकियों के खिलाफ संयुक्त अभियान शुरू किया गया। इस दौरान उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा के मच्छल सेक्टर में एलओसी पर सतर्क सैनिकों ने आतंकियों के घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया।
ये भी पढ़ेंः सेना ने घुसपैठ कर रहे दो आतंकियों को किया ढेर हथियारों का जखीरा बरामद
एके सीरीज की राइफल, हैंड ग्रेनेड बरामद
अधिकारियों के मुताबिक, मारे गए दोनों आतंकियों के पास से एके सीरीज की राइफल, हैंड ग्रेनेड और अन्य हथियार बरामद किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन अभी भी जारी है। बता दें कि मंगलवार देर रात भी सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया था।
सुरक्षाबलों ने पुंछ के सिंधरा इलाके में कार्रवाई करते हुए संयुक्त ऑपरेशन में चार आतंकियों को मार गिराया था। सुरक्षा बलों के बीच पहली मुठभेड़ सोमवार रात करीब 11:30 बजे हुई थी। पहली मुठभेड़ के बाद रात को निगरानी उपकरणों के साथ ड्रोन तैनात किए गए। इसके बाद मंगलवार तड़के सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच भारी गोलीबारी के साथ मुठभेड़ फिर से शुरू हो गई। इसी दौरान भारतीय जवानों ने चार आतंकियों को मार गिराया।
संबंधित खबरें
'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
1 hr agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
1 hr ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
2 hrs ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
2 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
3 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
4 hrs agoLIVE: गुरुग्राम में कैब ड्राइवर गिरफ्तार, महिला से बदसलूकी और मारने की धमकी
5 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
5 hrs ago90% घटे कैंसर की दवाइयों के रेट, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें?
6 hrs agoदिल्ली-NCR में 'अर्नब' से बदला मौसम, सुबह-सुबह बरसे बादल और चली ठंडी हवाएं
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines