कश्मीर के लोगों का लंबा इंतजार अब खत्म होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 अप्रैल को जम्मू-कटरा से कश्मीर के लिए पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने वाले हैं। यह ऐतिहासिक मौका 272 किलोमीटर लंबे उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल प्रोजेक्ट की सफलता को भी दर्शाएगा, जो कई सालों की मेहनत के बाद पूरा हुआ है। इस रेल सेवा से कश्मीर के लोगों को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने में काफी सहूलियत मिलेगी।
शुरुआत में कटरा से चलेगी ट्रेन
जम्मू रेलवे स्टेशन पर फिलहाल मरम्मत का काम चल रहा है इसलिए वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत कटरा से की जाएगी। इस ट्रेन का ट्रायल रन पहले ही सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है और रेलवे सुरक्षा आयुक्त (CRS) ने इसे हरी झंडी भी दे दी है। यह ट्रेन कटरा से बारामूला तक चलेगी और इस रूट पर तेज, आरामदायक और आधुनिक रेल सेवा की नई शुरुआत करेगी।
पीएम मोदी करेंगे दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल का उद्घाटन
19 अप्रैल को पीएम मोदी उधमपुर भी जाएंगे, जहां वह दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल चिनाब ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। यह पुल 359 मीटर ऊंचा है, यानी यह आइफिल टावर से भी 35 मीटर ज्यादा ऊंचा है। इस पुल की कुल लंबाई 1,315 मीटर है और इसका आर्च स्पैन 467 मीटर का है। चिनाब ब्रिज को इंजीनियरिंग का एक अद्भुत नमूना माना जा रहा है और यह दुनिया का सबसे ऊंचा आर्च रेलवे पुल भी बन चुका है।
train
रेलवे प्रोजेक्ट जो 1997 में शुरू हुआ था
कश्मीर को रेल नेटवर्क से जोड़ने का सपना 1997 में देखा गया था लेकिन इसे पूरा करने में जियोग्राफी, मौसम और मुश्किल निर्माण चुनौतियों के चलते काफी समय लगा। यह रेल परियोजना कई बार अटकी और आगे बढ़ी, लेकिन आखिरकार इसे सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इस प्रोजेक्ट में 38 सुरंगें और 927 पुल शामिल हैं, जिनमें से सबसे लंबी सुरंग 12.75 किलोमीटर (T-49 टनल) की है। यह भारत की सबसे लंबी परिवहन सुरंग भी है।
srinagar
कश्मीर के लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा
इस वंदे भारत ट्रेन के चलने से जम्मू और श्रीनगर के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। अब तक कश्मीर में सिर्फ संगलदान से बारामूला तक ट्रेन सेवा उपलब्ध थी, जबकि कटरा से देश के अन्य हिस्सों के लिए ट्रेनें चलती थीं। लेकिन इस नई ट्रेन से कटरा से सीधे कश्मीर तक का सफर और भी सुगम हो जाएगा।
संबंधित खबरें
कौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
11 mins agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
1 hr agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
2 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
4 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
4 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
5 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
6 hrs agoवेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
7 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
7 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines