Karnataka: कर्नाटक में रविवार को जमकर बारिश हुई। इससे बेंगलुरु शहर में कई जगहों पर जलभराव हो गया। विद्यानारायणपुर में एक पुरानी इमरात ढह गई। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन केआर सर्किल स्थित अंडरपास में कार के डूबने से उसमें सवार भानुरेखा नाम की एक युवती की मौत हो गई। उसकी उम्र महज 23 साल थी। उसे रेस्क्यू कर पास के सेंट मार्था अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। भानुरेखा इन्फोसिस में काम करती थी। वह आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से अपने परिवार के साथ बेंगलुरु आई थी। परिवारवालों को फायर विभाग के कर्मियों ने बचा लिया है।
सिद्धारमैया ने 5 लाख मुआवजे का किया ऐलान
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मृत युवती के परिवार को 5 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की। सिद्धारमैया ने घटना स्थल का दौरा किया। उन्होंने बताया कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से परिवार ने एक कार किराए पर ली थी और बेंगलुरु देखने आया था। बारिश के कारण अंडरपास पर बैरिकेड गिर गया और ड्राइवर ने अंडरपास को पार करने का जोखिम उठाया। मौके पर मौजूद लोगों ने कार पानी में डूब गई थी।
भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
बेंगलुरु के कुछ हिस्सों में रविवार को भारी बारिश हुई, जिससे गंभीर जलभराव हो गया। बारिश के बीच कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए। बिजली व्यवस्था को भी काफी नुकसान हुआ है। कई इलाकों में बिजली गुल हो गई है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
7 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
8 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
10 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
10 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
12 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
12 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
13 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
13 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
15 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines