राजा रघुवंशी हत्याकांड की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि कर्नाटक से एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां हासन जिले में एक महिला ने अपने पति और बच्चों को जहर देकर मारने की साजिश रची लेकिन समय रहते पति को भनक लग गई और उसने पुलिस को सूचना देकर परिवार को बचा लिया।
यह पूरी घटना कर्नाटक के हासन जिले की है, जहां पुलिस ने 33 वर्षीय महिला चैत्रा को गिरफ्तार किया है। महिला पर आरोप है कि उसने खाने में नींद की गोलियां मिलाकर अपने पति और बच्चों को मारने की कोशिश की।
क्या था पूरा मामला?
पुलिस जांच में सामने आया है कि चैत्रा नाम की महिला की शादी गजेंद्र से हुई थी और दोनों के दो बेटे भी हैं लेकिन शादी के बाद महिला के एक शख्स से अफेयर की बात सामने आई। पहले यह अफेयर पुनीत नामक युवक से था और मामला सामने आने के बाद परिवार ने समझौता कर लिया था। इसके कुछ समय बाद चैत्रा का एक नया अफेयर शिवू नाम के व्यक्ति से शुरू हो गया।
चैत्रा को डर था कि अगर उसके पति को इस नए रिश्ते की जानकारी हो गई तो बवाल हो जाएगा। इसी डर के चलते उसने अपने प्रेमी शिवू की मदद से पूरे परिवार को नींद की गोली देकर मारने की योजना बनाई।
साजिश से बच निकला परिवार
जांच के बाद पुलिस ने बताया कि महिला ने लगातार कई दिनों तक बच्चों के खाने में नींद की गोलियां मिलाना शुरू कर दिया था। पति को शक हो गया। उसने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दे दी। पुलिस ने जांच शुरू की तो चौंकाने वाली साजिश का खुलासा हुआ।
दरअसल चैत्रा ने पूरे परिवार को नींद की गोली देकर मौत के घाट उतारने का प्लान बना लिया था। वह प्रेमी के साथ मिलकर ये साजिश रच रही थी। हालांकि पति की शक हो जाने के बाद पूरा परिवार बच गया। ये मामला सुनकर हर कोई हैरत में है। एक तरफ जहां राजा रघुवंशी की हत्याकांड से पूरा देश हैरान है तो वहीं इस मामले के सामने आने के बाद सवाल उठ रहा है कि आखिर समाज में ये हो क्या रहा है?
संबंधित खबरें
क्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
1 hr ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
1 hr agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
1 hr agoहिंदू रक्षा दल के 4 सदस्य गिरफ्तार, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का आरोप
2 hrs ago'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
4 hrs ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
5 hrs agoCJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन, दिल्ली पुलिस ने की हैं 20 से ज्यादा FIR
5 hrs agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
6 hrs agoकिन शर्तों पर रिहा हुए अभिजीत, सौरव, आशुतोष? मजिस्ट्रेट के छोड़ने के आदेश
8 hrs agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines