कर्नाटक में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। यादगीर जिले के शाहपुर इलाके में स्थित सद्यापुरा गांव के पास रविवार सुबह कुछ लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। वहीं, दोहरे हत्याकांड के बाद आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। मृतकों की पहचान मापन्ना (52) और अलीसाबा (55) के तौर पर हुई है, जिनकी सुबह 8 बजे शाहपुर से अपने गांव की ओर बाइक से जाते समय बेरहमी से हत्या कर दी गई। एनएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक हत्या के पीछे आरोपियों का मकसद क्या था? इस बारे में अभी पता नहीं लग सका है। पुलिस मामले को सुलझाने के लिए काम कर रही है। शाहपुर पुलिस ने अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए विशेष टीमें गठित की हैं, जो उनकी तलाश कर रही है। वारदात के बारे में और जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
कर्नाटक में पिछले साल दिसंबर में भी डबल मर्डर का मामला सामने आया था। चाकू से गोदकर 2 लोगों का मर्डर किया गया था। विवाद एक महिला को मैसेज करने पर हुआ था। पुलिस ने मामले में 2 लोगों को अरेस्ट किया था। वारदात बेंगलुरु के येलहंका इलाके में हुई थी। एक मृतक मूल रूप से नेपाल का रहने वाला था, जिसकी शिनाख्त विक्रम सिंह (21) के रूप में हुई थी, जबकि दूसरा मृतक बिहार का रहने वाला छोटो तूरी (33) था। विक्रम एक फैक्ट्री में सुरक्षाकर्मी की जॉब करता था। आरोपियों की पहचान समर और संगम के तौर पर हुई थी, दोनों नेपाली मूल के थे। बताया जा रहा है कि मृतकों ने एक आरोपी की गर्लफ्रेंड को मैसेज किया था। इसके चलते कहासुनी हुई थी।
हासन में हुआ था डबल मर्डर
बता दें कि कर्नाटक के हासन जिले में भी पिछले साल जून में डबल मर्डर का मामला सामने आया था। जिले के होयसलानगर इलाके में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लोगों ने गोलियां चलने की सूचना पुलिस को दी थी। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स ने मौके से सबूत जुटाए थे। यह हत्याकांड संपत्ति विवाद के चलते अंजाम दिया गया था। दो आरोपी एक कार में होयसला नगर आए थे और एक प्लॉट के पास दोनों का मृतकों से विवाद हुआ था। मृतकों की पहचान हसन निवासी शराफत अली और बेंगलुरु निवासी आसिफ के तौर पर हुई थी।
यह भी पढ़ें- चौथी पास, बब्बर खालसा नेटवर्क से कनेक्शन, अमृतसर मंदिर ब्लास्ट में गिरफ्तार तीनों आरोपी कौन?
संबंधित खबरें
आज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
27 mins agoराहुल गांधी को मानहानि केस में SC से मिली राहत, ट्रायल पर लगी रोक
1 hr ago'बदल चुकी है पावर की परिभाषा', ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोले PM मोदी
2 hrs agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
3 hrs agoCJP के आशुतोष रांका और सौरव दास फिर हिरासत में, जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों
4 hrs ago'INDIA' ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 2 FIR
4 hrs agoCJI का इस्तीफा मांगने की पोस्ट करने वाला कांग्रेसी बर्खास्त, जानें मामला
4 hrs agoरामलीला मैदान का एक दिन का किराया 1.21 लाख रुपये, 2026 में सिर्फ 3 दिन खाली
5 hrs agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
5 hrs agoSC में सुनवाई के लिए लिस्टेड क्यों नहीं हुई राहुल गांधी की याचिका?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines