हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Autorickshaw Blast: मंगलुरु में ऑटोरिक्शा में धमाके पर कर्नाटक के DGP का दावा, बोले- ये आतंकी घटना

विज्ञापन

Autorickshaw Blast: कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक प्रवीण सूद ने मंगलुरु में चलते हुए ऑटोरिक्शा में विस्फोट के एक दिन बाद रविवार को कहा कि ये आतंकी घटना है। इसकी जांच पड़ताल जारी है।

डीजीपी ने एक ट्वीट में कहा कि अब इसकी पुष्टि हो गई है। विस्फोट आकस्मिक नहीं है, बल्कि गंभीर नुकसान पहुंचाने के इरादे से किया गया आतंकी कृत्य है। कर्नाटक राज्य पुलिस केंद्रीय एजेंसियों के साथ इसकी गहन जांच कर रही है।

कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने भी कहा कि राज्य पुलिस ने मंगलुरु में ऑटो-रिक्शा विस्फोट की घटना की गहन जांच शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि यह आतंकी घटना हो सकती है। राज्य पुलिस के साथ केंद्रीय जांच दल भी हाथ मिलाएंगे।

विज्ञापन

शनिवार को चलते ऑटो में हुआ था धमाका

शनिवार को एक चलते हुए ऑटोरिक्शा में विस्फोट हो गया था। घटना में ऑटो ड्राइवर और एक यात्री झुलस गए। ऑटो चालक के मुताबिक, यात्री के बैग में कुछ था जिससे आग लग गई और धमाका हो गया। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज में दिखा है कि ऑटो एक इमारत के पास रुकी जिसके बाद उसमें विस्फोट हो गया।

इससे पहले, पुलिस ने विस्फोट से इनकार किया था और कहा था कि ऑटोरिक्शा में आग लगी थी और घबराने की कोई जरूरत नहीं है। घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए फोरेंसिक साइंस लैब की टीम को मौके पर भेजा गया था। अब, पुलिस ने पुष्टि की है कि विस्फोट आकस्मिक नहीं था बल्कि गंभीर क्षति पहुंचाने के इरादे से किया गया एक आतंकवादी कार्य था। आगे की जांच चल रही है।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola