Karnataka Family Suicide: कर्नाटक के तुमकुरु शहर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, यहां अत्यधिक ब्याज दरों के उत्पीड़न से परेशान परिवार के पांच सदस्यों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। अपनी जिंदगी खत्म करने से 5.22 मिनट पहले परिवार के मुखिया गरीब साब ने पहले दो पेज का डेथ नोट छोड़ा था और एक वीडियो भी बनाया था। वीडियो में, उन्होंने बताया कि कैसे उसी इमारत के भूतल में रहने वाले व्यक्ति और उसके परिवार के सदस्यों ने उनके परिवार को प्रताड़ित किया और उन्हें यह कदम उठाने के लिए मजबूर किया।
उत्पीड़न के कारण परिवार ने किया सुसाइड
इस घटना को लेकर पुलिस ने सोमवार को कहा कि यह घटना तुमकुरु शहर में रविवार रात सामने आई और पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में भी ले लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। वहीं, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अत्यधिक ब्याज दरों और उत्पीड़न के कारण एक ही परिवार के पांच लोगों ने आत्महत्या की है।
यह भी पढ़ें- हैदराबाद या भाग्यनगर… जानें इसके पीछे की क्या है लव स्टोरी
1.5 लाख रुपये था कर्ज
दरअसल, चौंकाने वाली बात यह है कि परिवार पर आरोपी का 1.5 लाख रुपये बकाया था, जिसके चलते सदाशिवनगर इलाके में कबाब विक्रेता गरीब साब (36), उनकी पत्नी सुमैया (32), बेटी हजीरा (14), बेटे मोहम्मद शाभान (10) और मोहम्मद मुनीर (8) के शव उनके आवास पर लटके हुए मिले।
परिवार के साथ मारपीट करता था आरोपी
गरीब साब ने मरने से पहले वीडियो में कहा था कि, ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाला एक कलंदर राक्षस है। वह उसकी पत्नी और बच्चों पर अत्याचार करता है और उनके साथ मारपीट करता है। कलंदर अभद्र भाषा का भी प्रयोग करता है। उन्होंने वीडियो आगे कहा कि मेरी पत्नी और बच्चे डरते हैं कि अगर मैं मर गया, तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। मेरी पत्नी और बच्चे भी मेरे साथ आत्महत्या कर रहे हैं। वहीं, इस घटना को लेकर तिलक पार्क पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
5 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
5 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
7 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
9 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
9 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
10 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
11 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
11 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
11 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines