Karnataka Railway Station unclaimed boxes found in parking lot Fear of explosives: कर्नाटक के शिवमोग्गा रेलवे स्टेशन की पार्किंग से रविवार शाम दो लावारिस बॉक्स बरामद किए गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि लावारिस बॉक्स की सूचना के बाद बम निरोधक टीम को मौके पर बुलाया गया। शिवमोग्गा के एसपी जीके मिथुन कुमार ने कहा कि बरामद किए गए बक्सों पर बांग्लादेश में निर्मित खाद्यान्न और चीनी लिखा हुआ था।
शिवमोग्गा के एसपी ने बताया कि पुलिस जांच पड़ताल कर रही है कि ये बॉक्स पार्किंग में किसने रखे थे? उन्होंने कहा कि बम निरोधक दस्ते के आने के बाद स्टेशन और पार्किंग एरिया में मौजूद लोगों को घटनास्थल से दूर हटाया गया। साथ ही पार्किंग एरिया में पड़े दोनों बॉक्स के चारों ओर बैरिकेड और रेत की बोरियां लगाई गई थीं।
घटना से संबंधित एक वीडियो को न्यूज एजेंसी ANI ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया। वीडियो में, बम निरोधक दस्ते के अधिकारियों को शिवमोग्गा रेलवे स्टेशन के पार्किंग क्षेत्र तक पहुंचते देखा गया। स्थानीय मीडिया की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अधिकारियों की त्वरित प्रतिक्रिया के तहत बम निरोधक दस्ता और एक डॉग स्क्वाड भी मौके पर पहुंचा था।
इस बीच, शिवमोग्गा में रेलवे स्टेशन पर जहां संदिग्ध बक्से मिले थे, सुरक्षा बढ़ा दी गई है। स्थिति का आकलन करने के लिए बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड ने इलाके का निरीक्षण भी किया। फिलहाल, खबर लिखे जाने तक ये नहीं पता चल पाया था कि बॉक्स को किसने रखा था। ये भी जानकारी सामने नहीं आ पाई है कि खाद्य अनाज और चीनी लिखे इन दोनों बॉक्स के अंदर क्या था?
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
4 mins agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
11 mins agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
1 hr ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
3 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
3 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
5 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
6 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
6 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
7 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines