Karnataka Poll: भाजपा के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बुधवार को बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने मंगलवार को 189 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की थी। इनमें से कम से कम 125 से अधिक सीटों पर भाजपा जीत हासिल करेगी।
उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस की हार निश्चित है। भाजपा एक बार फिर सरकार बनाएगी। उम्मीदवारों की दूसरी सूची आज देर शाम तक आ जाएगी।
येदियुरप्पा बोले- शेट्टार को जरूर मिलेगा टिकट
बीजेपी में बगावत के सवाल पर येदियुरप्पा ने कहा कि केएस ईश्वरप्पा ने अपनी स्वेच्छा से चुनाव न लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को चुनाव नहीं लड़ने के बारे में लिखा है। वे अब पार्टी संगठन के लिए काम करेंगे।
वहीं कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और छह बार के भाजपा विधायक जगदीश शेट्टार के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि जिनका नाम पार्टी की पहली सूची में नहीं था, उनका नाम दूसरी सूची में आने की अधिकतम संभावना है। उन्होंने कहा कि मुझे 99 फीसदी लगता है कि जगदीश शेट्टार को टिकट दिया जाएगा।
वोटर लिस्ट के मुद्दे पर कांग्रेस के चुनाव आयोग जाने पर येदियुरप्पा ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपनी हार के बारें में पता है।
बीजेपी ने मंगलवार को जारी की 189 उम्मीदवारों की लिस्ट
बीजेपी ने मंगलवार को 224 सीटों में से 189 सीटों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। जिसमें 52 नए उम्मीदवारों को टिकट मिला है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि 189 में से 52 नए उम्मीदवार हैं। नए चेहरों, 8 महिलाओं, 9 डॉक्टरों, 5 वकीलों, एक सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी, तीन सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों और 8 सामाजिक कार्यकर्ताओं को टिकट दिया गया है।
संबंधित खबरें
दिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
42 mins agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
46 mins agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
1 hr agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
1 hr ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
2 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
2 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
3 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
4 hrs agoLIVE: जम्मू रेलवे स्टेशन के पास बाजार में लगी भीषण आग, 40 दुकानें जलकर राख
4 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines