Karnataka Politics: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत और सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री चुने जाने के करीब दो हफ्ते बाद उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शनिवार को अपनी चुप्पी तोड़ी। रामनगर में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी के फैसले के कारण उन्हें मुख्यमंत्री पद की कुर्सी छोड़नी पड़ी। यह पहला मौका है, जब शिवकुमार ने खुलकर बात रखी है।
डीके शिवकुमार ने जनसभा में कहा कि आपने मुझे मुख्यमंत्री बनाने के लिए बड़ी संख्या में वोट दिया, लेकिन आलाकमान ने फैसला किया। वरिष्ठ नेताओं राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने मुझे कुछ सलाह दी। मुझे उनकी सलाह के आगे झुकना पड़ा। अब, मुझे धैर्य रखना चाहिए और प्रतीक्षा करनी चाहिए, लेकिन जो कुछ भी आप चाहते हैं उसे व्यर्थ नहीं जाने देंगे।
13 मई को आए थे नतीजे
कर्नाटक में 10 मई को मतदान हुआ और परिणाम 13 मई को घोषित किए गए। जिसमें कांग्रेस विजयी हुई। कांग्रेस ने 135 और बीजेपी ने 65 सीटें जीती थीं। दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान ने सिद्धारमैया और शिवकुमार से अलग-अलग मीटिंग की। करीब चार दिन चले मंथन के बाद सिद्धारमैया को सीएम चुना गया। वहीं, शिवकुमार को डिप्टी सीएम चुना गया।
बताया जा रहा कि दोनों नेता मुख्यमंत्री पद चाहते थे। हालांकि सिद्धारमैया के पक्ष में अधिकांश विधायक थे। उन्हें पार्टी नेतृत्व का भी समर्थन मिला। सिद्धारमैया वर्तमान में कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में अपना दूसरा कार्यकाल पूरा कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Odisha Train Tragedy: तीन नहीं सिर्फ एक ट्रेन दुर्घटना का शिकार, रेलवे बोर्ड ने समझाया कैसे हुआ हादसा
संबंधित खबरें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
27 mins agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
3 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
4 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
6 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
8 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
8 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
10 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
11 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
12 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines