Karnataka: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यादगिरि जिले में गुरुवार को विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने यहां कोडेका में सिंचाई, पेयजल और एक राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजना से संबंधित विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के अनुसार, सभी घरों में व्यक्तिगत घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के प्रयास में, जल जीवन मिशन के तहत यादगीर बहु-ग्राम पेयजल आपूर्ति योजना की आधारशिला कोडेकल में रखी जाएगी।
और पढ़िए – Karnataka में PM मोदी बोले- आजादी के अमृतकाल में हमें विकसित भारत का निर्माण करना है, ये तब होगा जब…
योजना के तहत 117 एमएलडी का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाएगा। 2,050 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली इस परियोजना से कर्नाटक (Karnataka) के यादगिरि जिले के 700 से अधिक ग्रामीण आवासों और तीन कस्बों के लगभग 2.3 लाख परिवारों को पीने योग्य पानी उपलब्ध होगा।
तीन जिलों के 560 गांवों के किसानों को होगा लाभ
कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री नारायणपुर लेफ्ट बैंक नहर के विस्तार नवीनीकरण और आधुनिकीकरण परियोजना (NLBC-ERM) का भी उद्घाटन करेंगे। 10,000 क्यूसेक की नहर क्षमता वाली परियोजना से 4.5 लाख हेक्टेयर कमान क्षेत्र की सिंचाई की जा सकती है। इससे कलबुर्गी, यादगिर और विजयपुर जिलों के 560 गांवों के तीन लाख से अधिक किसानों को लाभ होगा। परियोजना की कुल लागत लगभग 4,700 करोड़ रुपये है।
और पढ़िए – केंद्रीय खेल मंत्रालय ने WFI से स्पष्टीकरण मांगा, 72 घंटे के भीतर देना होगा जवाब
प्रधानमंत्री NH-150C के 71 किलोमीटर लंबे खंड का शिलान्यास भी करेंगे। यह छह लेन वाली ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना भी सूरत-चेन्नई एक्सप्रेसवे का हिस्सा है। इसे 2,100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया जा रहा है।सूरत-चेन्नई एक्सप्रेसवे छह राज्यों- गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु से होकर गुजरेगा। यह मौजूदा मार्ग को 1,600 किमी से घvटाकर 1,270 किमी कर देगा।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
34 mins agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
43 mins ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
57 mins ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
1 hr agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
1 hr ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
3 hrs agoLIVE: विधायक राजा भैया को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया केस
4 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
4 hrs ago90% घटे कैंसर की दवाइयों के रेट, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें?
4 hrs agoदिल्ली-NCR में 'अर्नब' से बदला मौसम, सुबह-सुबह बरसे बादल और चली ठंडी हवाएं
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines