कर्नाटक मंगलुरु सिटी पुलिस ने एक बड़े ठग को गिरफ्तार किया है। इस ठग पर 500 करोड़ की ठगी का आरोप है। यह ठग फर्जी लोन और जमीन की खरीदारी के बहाने बनाकर अमीर व्यापारियों से करोड़ों रुपये ऐंठता था। मंगलुरु पुलिस आधी रात को इसके घर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद इस ठग के घर की जो तस्वीरें सामने आईं, उन्होंने सभी को हैरान कर दिया। घर फिल्मी स्टाइल में बना हुआ था।
पुलिस कमिश्नर और सहायक पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में छापेमारी
जेपीनामोगारू इलाके में मौजूद ठग रोहन सलदान्हा के घर पर पुलिस कमिश्नर सुधीर कुमार रेड्डी और सहायक पुलिस आयुक्त रवीश नायक के नेतृत्व में एक टीम ने छापेमारी की। अंदर का नजारा चौंकाने वाला था। सलदान्हा का घर आलीशान बना हुआ था, एकदम फिल्मी स्टाइल में। घर के अंदर गुप्त कमरे बने हुए थे। दरवाजों को ऐसे बनाया गया था कि पहली बार कोई खोज ही न सके।
सलदान्हा पर आरोप है कि उसने 500 करोड़ रुपये तक के व्यावसायिक ऋण और रियल एस्टेट निवेश का वादा किया था। इसके बाद उसने पीड़ितों से प्रोसेसिंग फीस और कानूनी मंजूरियों के लिए 50 लाख रुपये से लेकर 4 करोड़ रुपये तक ले लिए। पैसे मिलने के बाद सलदान्हा सभी संपर्क तोड़ देता और गायब हो जाता।
तीन महीने में 40 करोड़ का लेन-देन
जांच में सामने आया कि सलदान्हा के एक बैंक अकाउंट में तीन महीनों में 40 करोड़ रुपये से ज्यादा के लेन-देन हुए हैं। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि इस शख्स द्वारा की गई धोखाधड़ी का पैमाना काफी बड़ा है। अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उसके काले कारनामों से कमाए गए साम्राज्य की तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें : तब्लीगी जमात को लेकर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 70 भारतीयों पर दर्ज 16 केस रद्द
रोहन सलदान्हा ने अपने घर को ऐसे डिजाइन करवाया था कि वह आसानी से छिप सके और गायब हो सके। भव्य हवेली में महंगे सामान रखे गए थे। बताया गया कि तीन से पांच लाख रुपये के सजावटी पौधे रखे गए थे, पुरानी शैंपेन और विदेशी शराब का बड़ा स्टोरेज भी घर में मौजूद था। इतना ही नहीं, घर में उच्च गुणवत्ता वाले कैमरे लगे थे, जिनके जरिए वहां आने-जाने वालों पर वह नजर रखता था।
यह भी पढ़ें : डॉक्टर के पेट में अटेंडेंट ने मारी लात, वायरल वीडियो पर क्या बोले जम्मू मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल?
पुलिस ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर सलदान्हा ने जो इतनी संपत्ति बनाई है, उसके लिए पैसे कहां से एकत्र किए। इस बात की भी जांच की जा रही है कि कहीं यह मामला मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा हुआ तो नहीं है।
संबंधित खबरें
120KM स्पीड वाले चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का लैंडफॉल, जानें कहां-कैसे हालात?
22 mins agoअरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
7 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
7 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
7 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
9 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
11 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
12 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
15 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
15 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines