Karnataka News: कर्नाटक के मांड्या में सदियों पुराने कालभैरवेश्वर स्वामी मंदिर में दलितों के दर्शन करने पर गुस्साए ग्रामीणों ने विरोध में मूर्तियां मंदिर से बाहर रख दी। ये मूतियां उत्सव के दौरान गांव के चारों और परिक्रमा के दौरान काम में लाई जाती है। घटना मांडया जिले के हनकेरे गांव की है। इसके बाद रविवार को गांव में प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर दलितों के लिए बंदोबस्त विभाग द्वारा प्रबंधित मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी गई।
ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर हजारों साल पुराना है। हाल ही में पूर्व कांग्रेस विधायक एम श्रीनिवास ने इसका जीर्णोद्धार करवाया था। कुछ ग्रामीणों ने परंपराओं का हवाला देते हुए मंदिर में दलितों के प्रवेश का विरोध किया। उन्होंने कहा कि गांव में दलितों के लिए एक अलग मंदिर बनाया गया है, लेकिन मुख्य मंदिर में दलितों के प्रवेश करने से नाराज ग्रामीणों ने मुख्य मुर्ति को अलग कमरे में रख दिया।
समझाइश के मानें ग्रामीण
अधिकारियों की समझाइश के बाद ग्रामीण मान गए और उन्होंने मंदिर के दरवाजे फिर से खोल दिए और सभी रस्में पूरी की गईं। सभी जातियों के भक्तों को मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी गई। फिलहाल गांव में तनाव के माहौल को देखते हुए पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। मामले में तहसीलदार बीरादार ने बताया कि मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझा लिया गया है।
ये भी पढ़ेंः ‘मुस्लिमों ने जिहाद कर अंग्रेजों को भगाया’, BJP के Fadnavis की टिप्पणी पर बोले ओवैसी
बच्चे पर लगा था 60 हजार का जुर्माना
इससे पहले 2022 में ही कर्नाटक में एक मेले में उत्सव जुलूस के दौरान एक दलित बच्चे ने गांव के देवता की मूर्ति को छू लिया था, इसके बाद नाराज ग्रामीणों ने दलित परिवार पर 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। घटना कोलार जिले के उलरहल्ली गांव की थी। वोक्कालिगा समुदाय केे वर्चस्व वाले इस उलरहल्ली गांव में दलित समुदाय के 8-10 परिवार रहते हैं।
ये भी पढ़ेंः BJP के प्रचार में नजर आए ‘बालासाहेब’ तो शिवसेना उद्धव गुट ने जताई आपत्ति, बोली- भावनाएं हुईं आहत
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 hr agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
1 hr ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
3 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
4 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
5 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
6 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
7 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
7 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
8 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines