Karnataka-Maharashtra Border Dispute: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा विवाद पर कहा कि दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री इस बात पर सहमत हुए कि संवैधानिक तरीके से एक नतीजे पर पर पहुंचा जाना चाहिए। उनहोंने कहा कि इस मामले में एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी की अध्यक्षता में समिति बनाई जाएगी।
आगे केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह कमेटी संवैधानिक मानदंडों का पालन सुनिश्चित करेगी। जिससे लोगों को कोई परेशानी नहीं हो। वहीं, उन्होंने कहा कि इस बारे में गलत सूचना फैलाने के लिए राजनीतिक नेताओं के नाम पर कुछ फर्जी ट्विटर अकाउंट खोले गए। ऐसे ट्विटर खातों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और इसमें शामिल लोगों को सार्वजनिक रूप से बेनकाब किया जाएगा।
दरअसल, आज केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात की। यह बैठक दिल्ली में संसद भवन में हुई। इस बैठक के बाद अमित शाह ने कहा कि राजनीतिक विरोध जो भी हो, दोनों राज्यों के नेता इसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाएं। सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए। दोनों राज्यों में कांग्रेस, एनसीपी और उद्धव ठाकरे का ग्रुप इस बात में सहयोग करेंगे कि इसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाया जाए। सोशल मीडिया पर लोगों को भड़काने की कोशिश न करें। बता दें कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच सीमा को लेकर विवाद 18 साल से सुप्रीम कोर्ट में पेंडिंग है।
संबंधित खबरें
LIVE: दिल्ली में आज INDIA ब्लॉक की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली
48 mins ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
1 hr ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
8 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
8 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
9 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
9 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
10 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
11 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
12 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines