Karnataka High Court Obscene Videos Live Streaming during court hearing: कर्नाटक हार्टकोर्ट की कार्यवाही के दौरान अचानक अश्लील वीडियो चल पड़ा। जिसके बाद वहां पर मौजूद लोग हैरान रह गए। यह मामला मंगलवार का है। जब कोर्ट की कार्यवाही को Live Streaming किया जा रहा था उस दौरान हैकर्स ने कार्यवाही की जगह अश्लील वीडियो चला दिया। इस घटना के बाद जज ने कड़ा फैसला लेते हुए अदालती कार्यवाही के लिए लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को निलंबित कर दिया।
साइबर क्राइम टीम जांच में जुटी
कोर्ट ने हैकर्स द्वारा अश्लील वीडियो चलाए जाने के कारण लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को निलंबित कर दिया है। मुख्य न्यायाधीश प्रसन्ना बी. वराले ने कहा कि एक दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई है, और लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधाओं की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ शरारत की गई है और इसमें कोई शरारती तत्व भी शामिल हो सकते हैं। बता दें कि इस मामले की जांच के लिए साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज कराई गई है और जांच शुरू कर दी गई है।
News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि कोर्ट में अश्लील वीडियो चलने की वजह से लाइव स्ट्रीमिंग को निलंबित किया जा रहा है। कर्नाटक उच्च न्यायालय हमेशा जनता के लिए बेहतर सेवाओं के लिए टेक्नोलॉजी का उपयोग करने के पक्ष में था। दुर्भाग्य से तकनीक का दुरुपयोग किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
1 hr agoकर्नाटक MLC चुनाव में NDA का क्लीन स्वीप, कांग्रेस का सूपड़ा हुआ साफ
1 hr agoLIVE: चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के असर से पश्चिम बंगाल के दीघा में तेज हवाएं
3 hrs agoLIVE: सूडान के एक बाजार पर सेना के ड्रोन हमले में 100 से ज्यादा की मौत
3 hrs agoसमुद्र में उफान, आंधी-तूफान, भारी बारिश; 'अर्नब' के लैंडफॉल से कैसे हालात?
4 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
10 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
11 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
12 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
13 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines