Karnataka Scrap NEET Exam: नीट परीक्षा को लेकर पूरे देश में हड़कंप मचा हुआ है। सड़क से लेकर संसद तक नीट पेपर लीक का मुद्दा सुर्खियां बटोर रहा है। इस बीच विपक्ष सरकार को घेरने में लगा है तो सत्तापक्ष ने पेपर लीक की घटना से पूरी तरह पल्ला झाड़ लिया है। हालांकि अब एक राज्य ने नीट परीक्षा को ही खत्म करने का खाका तैयार कर लिया है। जी हां, कर्नाटक राज्य सरकार जल्द ही इस प्रस्ताव को हरी झंडी दिखा सकती है।
राज्य स्तर पर होगी मेडिकल परीक्षा
खबरों की मानें तो कर्नाटक कैबिनेट नीट परीक्षा को खत्म करने का प्रस्ताव पेश कर सकती है। मौजूदा सत्र के दौरान दोनों सदनों में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी जा सकती है। वहीं अगर कर्नाटक सरकार का ये विधेयक सदन में पारित होता है तो राज्य में नीट परीक्षा नहीं होगी। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का कहना है कि नीट एग्जाम सिर्फ उत्तर भारत के बच्चों को फायदा पहुंचाता है। इसलिए नीट परीक्षा को तुरंत खत्म किया जाना चाहिए। केंद्र सरकार को चाहिए कि वो राज्यों को अपनी मेडिकल परीक्षा करवाने की इजाजत दे दे। कर्नाटक ने कॉलेज बनवाए हैं। मगर इसका फायदा उत्तर भारत के अभ्यार्थियों को मिल रहा है। हमारे राज्य के बच्चे मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लेने से चूक जाते हैं। हमें इसके खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए।
तमिलनाडु सरकार ने की थी शुरुआत
बता दें कि इससे पहले तमिलनाडु सरकार ने भी नीट परीक्षा को खत्म करके पुराना सिस्टम शुरू किया था। तमिलनाडु सरकार ने राज्य स्तर पर मेडिकल परीक्षा करवाने को मंजूरी दे दी थी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के अनुसार गरीब बच्चे नीट परीक्षा की तैयारी नहीं कर सकते हैं। तमिलनाडु सरकार के द्वारा पेश किए प्रस्ताव की मानें तो ग्रामीण इलाकों में रहने वाले ज्यादातर बच्चे नीट की परीक्षा देने में असमर्थ थे। उनसे राज्य के मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेने का अधिकार छीन लिया गया था। तमिलनाडु ने केंद्र सरकार से इस विधेयक को मंजूरी देने की सिफारिश की थी।
यह भी पढ़ें- Union Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला की साड़ी में छिपा है राज! जानें 2019 से 2024 में क्या-क्या रहा संदेश
संबंधित खबरें
BJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
49 mins agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई, CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी याचिकाओं पर सुनवाई
1 hr agoकौन हैं एक्ट्रेस कोयल मल्लिक? जो ममता बनर्जी की थीं करीबी, अब BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
5 hrs ago'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
8 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
11 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केरलम सरकार के 20 साल पुराने केस में विजिलेंस जांच के आदेश, जानें क्या है मामला?
11 hrs agoभूकंप के झटकों से इंडोनेशिया में दहशत, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता, म्यांमार और भारत में भी महसूस हुआ कंपन
13 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सोमवार को अयोध्या में साधु-संतों से मुलाकात करेंगे सीएम योगी
14 hrs agoबीजेपी के पूर्व केबिनेट मंत्री का सरकार पर हमला, बेरोजगारी को लेकर उठाए सवाल
21 hrs agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines