Karnataka ganesh procession banned: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में गणेश प्रतिमा जुलूस पर पुलिस ने बैन लगा दिया है। बेंगलुरु पुलिस आयुक्त बी दयानंद ने इस बाबत आदेश जारी किए हैं। राजधानी के अदुगोडी इलाके में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान चाकू मारकर एक व्यक्ति का मर्डर किया गया था। जिसके बाद हिंसा हुई। अब स्थिति को देखते हुए पुलिस ने शोभायात्राओं को निकालने पर रोक लगाई है।
पुलिस आयुक्त बी दयानंद ने कहा कि अगर किसी इलाके में रोक के बाद भी गणेश प्रतिमाओं का जुलूस निकाला जाता है, तो इसके लिए थाना प्रभारियों को जिम्मेदार माना जाएगा। उनकी जवाबदेही को तय किया गया है। पुलिस आयुक्त बी दयानंद ने अपने आदेशों में सभी प्रकार के गणेश प्रतिमा जुलूसों और डीजे डांस पर रोक की बात कही है।
राजधानी के कई इलाकों में हुई थी हिंसा
अदुगोडी में एक जुलूस के दौरान हत्या का मामला सामने आया था। जिसके बाद हलासुर, अदुगोडी और येदियुर के अलावा राजधानी के कई इलाकों में झड़प देखने को मिली थी। जो व्यक्ति मारा गया था, उसका नाम श्रीनिवास बताया गया है। बताया जा रहा है कि ऐसी घटना और जगह भी हुई। जहां एक बकरी मर गई थी। जिसके बाद प्रशासन की ओर से एहतियात बरतते हुए गणेश प्रतिमाओं की स्थापना पर रोक के आदेश जारी किए गए हैं।
यह भी पढ़ें-Bihar Train Accident: रातभर जारी रही जिंदगी बचाने की जंग, अब तक 4 की मौत, 100 घायल; 22 ट्रेनों का समय बदला
हालांकि अब गणेश पूजा का त्योहार चला गया है। लेकिन पुलिस कोई ढिलाई नहीं बरतना चाह रही है। पुलिस की ओर से पुष्टि की गई है कि कई लोगों ने जुलूस निकालने के लिए आवेदन किए हैं। 200 से अधिक लोगों ने उत्सव निकालने को लेकर परमिशन मांगी है। लेकिन अभी तक 450 गणेश प्रतिमाएं स्थापित की जा चुकी हैं। अब प्रशासन ने ऐसे कार्यक्रमों को रोक देने का फैसला लिया है।
संबंधित खबरें
सरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
14 mins agoLIVE: जयपुर में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 3 की मौत
15 mins agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
48 mins agoमोस्ट वांटेड हिमांशु भाऊ US में गिरफ्तार, पढ़ें गैंगस्टर की क्राइम कुंडली
1 hr agoबंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
8 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
11 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
12 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
14 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
14 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines