PM Modi Roadshow: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा अपने चुनाव प्रचार के आखिरी चरण में पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में पीएम मोदी ने आज लगातार दूसरे दिन बेंगलुरु में रोड शो किया। 10 किलोमीटर के रोड शो के साथ-साथ पीएम मोदी शिवमोग्गा ग्रामीण और नंजनगुड में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बेंगलुरु में 26 किमी लंबा रोड शो किया था।
पीएम मोदी ने शनिवार को रोड शो के जरिए 13 विधानसभा क्षेत्र को कवर किया था। वहीं, भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह भी आज रोड शो और रैलियों को संबोधित करेंगे।
पीएम मोदी की झलक पाने के लिए जुटे लोग
प्रधानमंत्री मोदी की एक झलक पाने के लिए लोग सड़क किनारे खड़े दिखे। पीएम मोदी और भाजपा के समर्थक ढोल समेत वाद्य यंत्रों के साथ बड़ी संख्या में जुटे। पीएम के रोड शो को ध्यान में रखते हुए बेंगलुरु में सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी।
पीएम मोदी के रोड शो की शुरुआत केम्पेगौड़ा स्टैच्यू से हुई। रोड शो का समापन ट्रिनिटी सर्किल पर हुआ। इससे पहले शनिवार को मोदी ने शहर में 26 किलोमीटर का रोड शो किया और दक्षिण बेंगलुरु के अधिकांश हिस्सों को कवर किया। पीएम मोदी ने रोड शो के बाद ट्वीट किया और लिखा कि बेंगलुरू में मैंने जो कुछ देखा उसे अगर शब्दों में बयां किया जा सकता है! मैं इस जीवंत शहर के लोगों को नमन करता हूं, जिन्होंने मुझ पर स्नेह बरसाया है, जिसे मैं जीवन भर संजो कर रखूंगा।
बता दें कि कर्नाटक की सभी 224 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 10 मई को मतदान होगा और वोटों की गिनती 13 मई को होगी।
संबंधित खबरें
'आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई', जॉर्डन चर्च अटैक की भारत ने की निंदा
28 mins agoसऊदी अरब में फंसे कश्मीरी उमरा यात्री, फ्लाइट रद्द होने से बढ़ रहा खर्च
32 mins agoक्या हैं पुलिस बॉन्ड, कितने प्रकार के होते, उल्लंघन किया जाए तो क्या होगा?
1 hr agoभारत को घेर रही थी विदेशी महिला, पीयूष गोयल ने जवाब देकर किया मुंह बंद
1 hr agoकितना खतरनाक होगा बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान? कहां-कहां होगा
1 hr ago'देखते ही प्यार...', कैसे हुई राजीव गांधी से पहली मुलाकात? सोनिया ने बताया
3 hrs agoक्या दिवाली से पहले नहीं होगा महंगाई भत्ते में इजाफा? सरकार कब करेगी ऐलान?
3 hrs agoइंस्टाग्राम के बाद सोनिया गांधी की X पर पहली पोस्ट, राजीव गांधी को किया याद
4 hrs agoकल लगेगी लोक अदालत, निपटाएं अपने पेंडिंग चालान
5 hrs agoभारत में इस बार कम पड़ सकती है सर्दी, 'अल नीनो' बन रहा विलेन
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines