Karnataka Elections 2023: कर्नाटक कांग्रेस के डीके शिवकुमार ने बुधवार को जनता दल (सेक्युलर) के साथ चुनाव के बाद के गठबंधन को खारिज कर दिया। उन्होंने चुनाव के बीच विश्वास जताया कि उनकी पार्टी को 224 सीटों वाली विधानसभा में पूर्ण बहुमत मिलेगा।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में वोट डालने के बाद शिवकुमार ने संवाददाताओं से कहा, “यहां मुद्दा महंगाई, भ्रष्टाचार, सुशासन और विकास है। जद (एस) के साथ गठबंधन की कोई संभावना नहीं है। हम अपने दम पर सरकार बनाएंगे।” इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी विश्वास व्यक्त किया कि कांग्रेस पूर्ण बहुमत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी को 130-150 सीटें मिल सकती हैं।
शिवकुमार ने महंगाई पर विचार कर वोटिंग की अपील की
शिवकुमार ने कर्नाटक के लोगों से भाजपा शासित राज्य में महंगाई पर विचार कर वोटिंग की अपील की। शिवकुमार ने कहा, “मैं सबसे अपील कर रहा हूं, कृपया हमारे गैस सिलेंडरों को देखकर वोट करें। मैंने अपने सभी नेताओं को बूथ के बाहर गैस सिलेंडर लगाने और उस पर माला डालने की सलाह दी है।”
कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख ने एक दिन पहले गैस सिलेंडर की आरती उतारी थी, जिसका एक वीडियो कांग्रेस पार्टी के हैंडल पर पोस्ट किया गया था। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष ने युवा मतदाताओं से राज्य में बदलाव के लिए मतदान करने का आग्रह किया और विश्वास जताया कि कर्नाटक के लोग कांग्रेस को 141 सीटें देंगे।
अपने विधानसभा क्षेत्र में ऑटो चलाते दिखे शिवकुमार
शिवकुमार ने कहा कि आज युवा मतदाताओं के पास एक बड़ा अवसर है, वे बदलाव के लिए मतदान करेंगे। वे राज्य में महंगाई और भ्रष्टाचार के बारे में जानते हैं और मुझे यकीन है कि वे बदलाव के लिए जाएंगे और हमें 141 सीटें देंगे। उन्हें वोट डालने के बाद अपने निर्वाचन क्षेत्र कनकपुरा में ऑटोरिक्शा चलाते हुए भी देखा गया।
कनकपुरा में कांग्रेस पार्टी का गढ़ है जहां शिवकुमार सात बार के विधायक हैं। 2018 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में उन्होंने जनता दल (सेक्युलर) के उम्मीदवार को 79,909 मतों के भारी अंतर से हराकर सीट जीती थी। वहीं, वोट डालने के बाद डीके शिवकुमार की पत्नी उषा शिवकुमार ने कहा कि वह कर्नाटक विधानसभा चुनाव में उनकी जीत को लेकर 100 प्रतिशत आश्वस्त हैं।
बता दें कि कर्नाटक में 224 विधानसभा क्षेत्रों के लिए वर्तमान में मतदान चल रहा है, जिसमें 2,615 उम्मीदवार मैदान में हैं। भारत के चुनाव आयोग के अनुसार, सरकार बनाने के लिए बहुमत का निशान 113 सीटों का है। विधानसभा चुनाव में मतदान करने के लिए कुल 42,48,028 नए मतदाता पंजीकृत किए गए हैं। वरुणा, कनकपुरा, शिगगांव, हुबली-दरवाड़, चन्नापटना, शिकारीपुरा, चित्तापुर, रामनगर और चिकमंगलूर राज्य की प्रमुख विधानसभा सीटों में से हैं।
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
3 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
3 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
4 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
6 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
6 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
6 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
8 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
8 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
9 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines