Priyank Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से प्रधानमंत्री को ‘जहरीला सांप’ कहने के कुछ दिनों बाद मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक ने पीएम मोदी को नालायक बेटा बताया है। प्रियांक खड़गे ने सोमवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जब कलबुर्गी आए थे तो यहां की जनता से नहीं डरने के लिए कहा था क्योंकि बंजारा समुदाय का बेटा दिल्ली में बैठा है। लेकिन यह कैसे होगा, अगर बेटा ‘नालायक’ है?
प्रियांक खड़गे की यह टिप्पणी उनके पिता मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से 28 अप्रैल को पीएम मोदी की तुलना “जहरीले सांप” से करने के कुछ दिन बाद आई है। हालांकि, बाद में उन्होंने अपनी टिप्पणी को स्पष्ट करते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी के लिए नहीं, बल्कि भाजपा की विचारधारा के खिलाफ था।
और पढ़िए – मन की बात की तारीफ के बाद पीएम मोदी ने बिल गेट्स का जताया आभार, बोले- मेरे दोस्त… धन्यवाद
बीजेपी बोली- कांग्रेस को सता रहा है कर्नाटक हारने का डर
प्रियांक खड़गे की पीएम मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी के जवाब में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस को शुरुआत से ही पीएम मोदी से एलर्जी है क्योंकि वे एक गरीब परिवार से आते हैं। कांग्रेस इस बात को पचा नहीं पा रही है कि एक गरीब परिवार का कोई व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री बन गया है और देश के विकास के लिए काम कर रहा है।
और पढ़िए – ‘फांसी दे दीजिए, खेल मत रोकिए…’, जंतर-मंतर पर पहलवानों के विरोध पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
भाजपा के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी की हताशा है क्योंकि वे जानते हैं कि उन्हें कर्नाटक चुनाव में हार का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि उच्च संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना कांग्रेस पार्टी के चलन में है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
नेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
42 mins ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
2 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
2 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
3 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
4 hrs agoवेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
5 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
5 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
6 hrs agoसोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहले ही पोस्ट पर आए लाखों व्यूज
7 hrs agoकम नहीं हुईं आशुतोष रांका-सौरव दास की मुश्किलें, अब क्राइम ब्रांच ने बुलाया
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines