Karnataka Election: कर्नाटक में चुनावी प्रचार अपने चरम पर है। बेंगलुरु में पीएम मोदी के मेगा रोड शो के अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी चुनावी रैलियां की। एक जनसभा को संबोधित करने के बाद राहुल गांधी अपने होटल पहुंचने के लिए एक डिलीवरी बॉय के स्कूटर पर पीछे बैठे। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर आया वीडियो
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, 10 मई को कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की राजधानी में 7 रैलियां और जनसभाएं करने के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पहुंचे। एक जनसभा के बाद अपने होटल जाने के लिए राहुल गांधी ने एक डिलीवरी बॉय के स्कूटर पर करीब 2 किलोमीटर तक की सवारी की। इस दौरान लोगों ने उनके वीडियो बनाए और फिर सोशल मीडिया पर शेयर किया।
प्रियंका गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना
कर्नाटक के मूडबिद्री में एक जनसभा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी जी अगर कर्नाटक में हिंसा है तो बेरोजगारी के कारण है। अगर कर्नाटक में हिंसा है तो आपके 40% कमीशन सरकार के कारण। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि पहले 4 अलग-अलग कॉर्पोरेशन बैंक, विजया बैंक, सिंडिकेट बैंक और केनरा बैंक थे। अब इस सरकार की वजह से आज सभी एक बैंक में विलीन हो गए हैं।
पीएम मोदी ने किया मेगा रोड शो
बता दें कि रविवार यानी आज पीएम मोदी ने भी बेंगलुरु में 8 किमी लंबा मेगा रोड शो किया। इसके बाद ने अन्य चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए शिवमोग्गा इलाके में गए। यहां पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
देश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
13 mins agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
17 mins agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
1 hr agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
2 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
2 hrs ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
3 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज, कल हो सकती है सुनवाई
4 hrs ago'हमारे मुंह में अपने शब्द न डालें, फॉर्म-6 पर SC ने ECI को दी चेतावनी
5 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
5 hrs agoIIT कानपुर में भी आंदोलन कर चुके हैं CJP नेता आशुतोष रांका
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines