Karnataka Election: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के दौरे पर हैं। मंगलवार को उन्होंने दो जनसभाएं और कलबुर्गी में रोड शो किया। रोड शो से पहले पीएम मोदी सड़क किनारे खड़े बच्चों के बीच पहुंचे। उन्होंने बच्चों के साथ बातचीत की और ऊंगली से कई आकृतियां बनाई और उन्हें बच्चों से दोहराने के लिए कहा। बच्चों ने भी वैसी आकृति बनाई। इसके बाद पीएम मोदी ने बच्चों से पढ़ाई और आगे की योजनाओं पर कुछ सवाल भी पूछे।
पीएम ने बच्चों से पूछा कि पढ़ने जाते हैं? पढ़ाई के बाद क्या बनोगे? इस दौरान किसी बच्चे ने डॉक्टर तो किसी ने आईएएस बनने का जवाब दिया। एक बच्चे ने तो उनका सिक्योरिटी गार्ड बनने की इच्छा जाहिर कर दी। उसका जवाब सुनकर लोग तालियां बजाने लगे। एक बच्चे ने कहा कि वह बड़े होकर पुलिसवाला बनना चाहता है। पीएम ने उसका उत्साह भी बढ़ाया।
इसके बाद पीएम मोदी ने बच्चों से पूछा कि क्या आपका मन प्रधानमंत्री बनने का नहीं करता है तो एक लड़के ने कहा कि आपके जैसा बनने का मन करता है। वहीं, बच्चों के साथ खड़े पुरुषों ने कहा कि वे चायवाले हैं। इसके बाद पीएम कलबुर्गी में रोड शो करने चले गए।
देखिए पूरा VIDEO
कलबुर्गी में पीएम ने किया रोड शो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कलबुर्गी में एक मेगा रोड शो किया। इस दौरान सड़क के दोनों किनारों पर लोगों की भीड़ थी। लोग पीएम पर पुष्पवर्षा कर रहे थे। ट्रक के ऊपर सवार होकर पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।
कर्नाटक चुनाव को माना जा रहा 2024 का सेमीफाइनल
कर्नाटक में बीजेपी के सामने सत्ता बरकरार रखने की चुनौती है, जिसके लिए पीएम मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बड़े पैमाने पर प्रचार कर रहे हैं। कर्नाटक एकमात्र दक्षिणी राज्य है जहां भाजपा सत्ता में है। कर्नाटक चुनावों को 2024 के लोकसभा चुनावों का सेमीफाइनल भी माना जा रहा है। इसलिए बीजेपी किसी अन्य राज्य की तुलना में कर्नाटक पर अधिक ध्यान दे रही है।
भाजपा राज्य में दूसरा कार्यकाल चाह रही है और उसने पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लौटने का भरोसा जताया है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव 10 मई को होंगे और वोटों की गिनती 13 मई को होगी।
यह भी पढ़ें: Karnataka Election: भीड़ में खड़ी बुजुर्ग सैनिटेशन वर्कर को प्रियंका ने अपने रथ पर बैठाया, पीएम मोदी को दी एक चुनौती
संबंधित खबरें
बेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
29 mins ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
50 mins agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
1 hr agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
1 hr agoग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
1 hr agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
3 hrs agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
3 hrs agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
4 hrs agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
4 hrs ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines