Karnataka Election: कर्नाटक में विधानसभा की 224 सीटों के लिए 10 मई को वोटिंग होगी। ऐसे में सभी पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। शुक्रवार को देवनहल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रोड शो था, लेकिन बारिश के कारण इसे रद्द कर दिया गया। बारिश के बाद सड़क पर एक हैरान करने वाला नजारा दिखा। रोड शो के रास्ते में पीएम मोदी समेत कई अन्य बड़े नेताओं के कटआउट लगाए गए थे। एक शख्स पीएम मोदी की फोटो को अपने गमछे से पोंछता नजर आया। लोगों को लगा कि बीजेपी ने इस काम के लिए उसे पैसे दिए होंगे।
लोगों ने उससे कि वह ऐसा क्यों कर रहा है और क्या उसे ऐसा करने के लिए भुगतान किया गया? तो उस व्यक्ति ने जो जवाब दिया वह दिल छू लेने वाला था। उसने कहा, ‘मैं यह काम खुद कर रहा हूं। मोदीजी मेरे लिए भगवान हैं। मुझे इस काम के लिए किसी ने कोई भुगतान नहीं किया है।
चुनाव ऐलान के बाद पहली बार कर्नाटक पहुंचे गृह मंत्री शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार से चुनावी राज्य कर्नाटक के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। पिछले महीने चुनाव की घोषणा के बाद शाह का कर्नाटक का यह पहला दौरा है। शाह को दावणगेरे और देवनहल्ली दोनों जगहों पर रोड शो करना था। हालांकि, उनका रोड शो रद्द कर दिया गया। उन्होंने चुनाव को लेकर भाजपा नेताओं के साथ समीक्षा बैठक की है।
गृह मंत्री ने कहा कि देवनहल्ली में भारी बारिश के कारण लोगों के बीच नहीं पहुंच सका। प्रतिकूल मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में लोग बाहर निकले। इसके लिए मैं उन्हें नमन करता हूं। मैं जल्द ही देवनहल्ली का दौरा करूंगा।
भाजपा ने कर्नाटक में उतारे 40 स्टार प्रचारक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत भाजपा के कई बड़े नेता कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं। भाजपा ने 18 अप्रैल को 40-स्टार प्रचारकों की एक सूची जारी की थी। तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, चुनावी राजनीति छोड़ने वाले केएस ईश्वरप्पा भी प्रचार करेंगे।
जेपी नड्डा ने बीदर में किया रोड शो
भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा दो दिवसीय दौरे पर कर्नाटक में हैं। पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा के बाद नड्डा का राज्य का यह पहला दौरा है। उन्होंने शुक्रवार की शाम बीदर में रोड शो किया। इससे पहले उन्होंने एक सभा को संबोधित किया।
नड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी से लेकर आज तक समाज को बांटने का ही काम किया है। बांटते-बांटते वह खुद भी इतने बट गए कि उनके पास कुछ रहा नहीं। तमिलनाडु में कांग्रेस को हटे 60 वर्ष हो गए, जो पांव उखड़े तो उखड़े ही रह गए। केरल में लगभग साढ़े 8 साल से सरकार से बाहर है। न वो तेलंगाना में रहे और न ही आंध्र प्रदेश में रहे। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस और JDS सरकार आती है और जब कांग्रेस-JDS भाई-भाई की सरकार आती है तो भारत की योजना कर्नाटक की जनता को मिलने से रोक दिया जाता है।
यह भी पढ़ें: Poonch Terror Attack: राजौरी में सेना ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, पंजाब सरकार ने एक-एक करोड़ देने का किया ऐलान
संबंधित खबरें
दिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
7 mins ago'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
7 hrs ago'2029 में BJP...', दिपके का बड़ा दावा; जानें एयरपोर्ट पर क्यों बिताई रात?
8 hrs agoआज 99 साल के हुए आडवाणी, PM मोदी ने दी बधाई, पुराने दिनों को किया याद
9 hrs agoLIVE: अब 'बाबा' को शानदार विदाई देने का समय आ गया है: अखिलेश
11 hrs agoरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
21 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
1 day agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
1 day ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
1 day ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines