Karnataka Election 2023: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के सीनियर नेता बीएस येदियुरप्पा ने बुधवार को बड़ा दावा किया। उन्होंने हुबली में कहा कि मैं खून से लिखित में दे सकता हूं कि कांग्रेस नेता जगदीश शेट्टार हुबली-धारवाड़ केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से चुनाव नहीं जीतेंगे। उन्होंने दावा किया कि शेट्टार को यहां से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ेगा।
मंगलवार की रात हुबली में गोकुल राड के एक होटल में बीएस येदियुरप्पा ने लिंगायत समुदाय के सदस्यों के साथ बैठक की। इस दौरान येदियुरप्पा ने अपने पूर्व सहयोगी और अब प्रतिद्वंद्वी शेट्टार पर निशाना साधा। उन्होंने सभा को बताया कि लिंगायत समुदाय को जगदीश शेट्टार की असलियत समझाने के लिए यह बैठक बुलाई गई है।
और पढ़िए – Karnataka Election: ‘सबूत है तो अदालत जाएं…’, 40 फीसदी कमीशन वाले राहुल गांधी के दावे पर अमित शाह ने किया पलटवार
येदियुरप्पा ने कहा कि भाजपा ने शेट्टार को मुख्यमंत्री, विपक्ष का नेता और यहां तक कि अध्यक्ष भी बनाया। येदियुरप्पा ने कहा कि जब बीबी शिवप्पा विपक्ष के नेता बनने पर अड़े थे, तब हम सभी ने शेट्टार का समर्थन किया था, लेकिन शेट्टार यह सब भूल गए हैं और अब भाजपा पर आरोप लगाते हुए कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।
येदियुरप्पा बोले- शेट्टार भरोसे के लायक नहीं, लोग उन्हें माफ नहीं करेंगे
येदियुरप्पा ने कहा कि मैं आज से शेट्टार को उनके नाम से नहीं बुलाऊंगा। वह भरोसे के लायक नहीं है। येदियुरप्पा ने कहा कि शेट्टार ने पार्टी को धोखा दिया, इसलिए लोग उन्हें माफ नहीं करेंगे।
येदियुरप्पा ने अपने टिकट से इनकार पर तर्क देते हुए सभा को बताया कि उन्हें टिकट से इनकार करने के कारणों के बारे में बताया गया था। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें केंद्र में उच्च पदों का आश्वासन दिया था। फिर भी, शेट्टार ने भाजपा को धोखा दिया। उन्होंने कहा कि हमने उनके साथ क्या अन्याय किया है?
येदियुरप्पा ने कहा कि शेट्टार ने कांग्रेस में शामिल होकर भाजपा को धोखा दिया है। इसलिए, इस चुनाव में मैं आपसे भाजपा उम्मीदवार महेश तेंगिनाकाई की भारी अंतर से जीत सुनिश्चित करने की अपील करता हूं।
और पढ़िए – Karnataka Election: राहुल गांधी ने विजयपुर में किया रोड शो, बोले- ‘कर्नाटक में कांग्रेस को मिलेगी 150 सीट’
येदियुरप्पा को शेट्टार ने दिया ये जवाब
कर्नाटक में हुबली-धारवाड़ केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार जगदीश शेट्टार ने बीएस येदियुरप्पा के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी। शेट्टार ने कहा कि मैं इस चुनाव में बीएस येदियुरप्पा की आलोचना को उनके आशीर्वाद के रूप में लेता हूं… मेरे लिए उनकी (हारने की) इच्छा मेरे लिए सफलता में बदल जाएगी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
3 hrs ago'2029 में BJP...', दिपके का बड़ा दावा; जानें एयरपोर्ट पर क्यों बिताई रात?
5 hrs agoआज 99 साल के हुए आडवाणी, PM मोदी ने दी बधाई, पुराने दिनों को किया याद
6 hrs agoLIVE: अब 'बाबा' को शानदार विदाई देने का समय आ गया है: अखिलेश
7 hrs agoरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
17 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
20 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
21 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
23 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
1 day agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines