Karnataka Election 2023: कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को कर्नाटक के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने बागलकोट में जनसभा की। इसके बाद विजयपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार हिंदुस्तान में सबसे भ्रष्ट सरकार है।
राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा की सरकार हिंदुस्तान में सबसे भ्रष्ट सरकार है। ये कम से कम 40% कमीशन लेते हैं, जो भी काम करते हैं। पहली बार ठेकेदार संघ ने प्रधानमंत्री जी को चिट्ठी लिखी कि कर्नाटक में 40% कमीशन लिया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी ने चिट्ठी का जवाब नहीं दिया। और फिर प्रधानमंत्री मंच पर जाकर कहते हैं कि मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़ा हूं।
उन्होंने ऑपरेशन लोटस का जिक्र करते हुए कहा कि अब जब कांग्रेस पार्टी की सरकार आएगी, ये (भाजपा) उस सरकार को नहीं खरीद पाएंगे। क्योंकि इसमें 150 सीटें आएंगी। भाजपा की 40% कमीशन की जो आदत है, उनकी 40 सीटें आने वाली है।
हर महीने महिलाओं को मिलेंगे 2 हजार रुपए
राहुल गांधी ने वादा किया कि हमारी सरकार आने के बाद 2 हजार रुपए हर महीने हर महिला को कांग्रेस पार्टी देगी। हर महीने 200 यूनिट बिजली हर परिवार को देंगे। हर महीने 10 किलो चावल हर परिवार के सदस्य को हम देंगे। सबसे जरूरी, हर महीने 3 हजार रुपए हर ग्रेजुएट को हम देंगे और डिप्लोमा वालों को 1500 रुपए देंगे।
बता दें कि 224 सीटों वाले कर्नाटक में 10 मई को चुनाव होने हैं। 13 मई को नतीजे आएंगे। यहां सीधा मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है।
यह भी पढ़ें: मोदी मेरे लिए भगवान, बारिश में PM का फोटो पोंछ रहे कर्नाटक के इस शख्स ने दिया दिल छू लेने वाला जवाब
संबंधित खबरें
'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
10 mins agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
21 mins agoहिंदू रक्षा दल के 4 सदस्य गिरफ्तार, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का आरोप
39 mins ago'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
3 hrs ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
3 hrs agoCJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन, दिल्ली पुलिस ने की हैं 20 से ज्यादा FIR
4 hrs agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
5 hrs agoकिन शर्तों पर रिहा हुए अभिजीत, सौरव, आशुतोष? मजिस्ट्रेट के छोड़ने के आदेश
6 hrs agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
8 hrs agoLIVE: 'CEC ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार', आशुतोष रांका ने किया पलटवार
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines