Karnataka CM Live Updates: कर्नाटक के मुख्यमंत्री के चेहरे पर से सस्पेंस खत्म हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस आलाकमान की ओर से तय किया गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ही राज्य के अगले मुख्यमंत्री भी होंगे। सूत्रों के मुताबिक, सिद्धारमैया गुरुवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ले सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार को कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री पद की पेशकश की जाएगी। सूत्रों ने कहा कि उन्हें राज्य मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण विभाग मिलने की उम्मीद है।
बताया जा रहा है कि कांटीरवा स्टेडियम में गुरुवार दोपहर 3:30 बजे के करीब सिद्धारमैया मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कहा जा रहा है कि वे अकेले ही शपथ ग्रहण करेंगे। कैबिनेट पर चर्चा के बाद अन्य मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी।
बता दें कि सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार ने आज राहुल गांधी से मुलाकात की थी। सिद्धारमैया सोमवार से तो डीके शिवकुमार मंगलवार को दिल्ली पहुंचे थे। सोमवार और मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ सिद्धारमैया और शिवकुमार की अलग-अलग मुलाकात हुई थी।
Karnataka CM Suspense Live Updates…
- पुलिस अधिकारियों ने बेंगलुरु के श्री कांतीरवा आउटडोर स्टेडियम का निरीक्षण किया, जहां कर्नाटक की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होने की संभावना है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक और पुलिस यातायात के विशेष आयुक्त एम ए सलीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्टेडियम का निरीक्षण किया।
- कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार पार्टी नेता राहुल गांधी से मिलने के बाद दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पहुंचे।
- कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार पार्टी के राहुल गांधी से मिलने के बाद 10, जनपथ से रवाना हुए।
- कांग्रेस नेता सिद्धारमैया के समर्थक बेंगलुरु में उनके आवास के बाहर इकट्ठा होने शुरू हो गए हैं। उसके पोस्टर को दूध से नहलाया गया है।
- कांग्रेस नेता सिद्धारमैया दिल्ली में पार्टी नेता राहुल गांधी से मिलने के बाद 10, जनपथ से रवाना हो गए।
- कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वर खंडारे ने कहा कि मैंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की और कर्नाटक में हाल के घटनाक्रमों पर चर्चा की। केवल आलाकमान ही तय करेगा कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, हम 100% एकजुट हैं, आज शाम मुख्यमंत्री का फैसला हो सकता है।
- कर्नाटक के पूर्व डिप्टी सीएम डॉक्टर जी परमेश्वर ने कहा कि मैं स्पष्ट कर दूं कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री के चयन में कोई विवाद नहीं है। एक प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है। पार्टी आलाकमान सीएम उम्मीदवारों से मिल रहा है और इसे आज या कल तक अंतिम रूप दिया जाएगा।
- कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वर खंडारे और अन्य विधायक भी आज पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर पहुंचे हैं।
- कांग्रेस नेता एचसी बालकृष्ण ने कहा है कि हम आलाकमान से अनुरोध कर रहे हैं कि डीके शिवकुमार पर विचार करें क्योंकि उन्होंने कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में अपना काम सफलतापूर्वक किया है। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष को कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री होना चाहिए।
- दिल्ली: कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल UPA अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर पहुंचे।
कौन हैं सिद्धारमैया?
कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार सिद्धारमैया का जन्म देश की आजादी से ठीक पहले तीन अगस्त 1947 को मैसूर में हुआ था। पिता सिद्धारमे गौड़ा मैसूर जिले के टी. नरसीपुरा के पास वरुणा होबली में खेती करते थे। मां बोरम्मा गृहणी थीं। एक किसान परिवार में जन्म लेकर संघर्षों से पलने वाले सिद्धारमैया की 10 साल की उम्र तक कोई औपचारिक स्कूली शिक्षा नहीं हुई थी, लेकिन उन्होंने आगे चलकर बीएससी पास की। इसके बाद मैसूर विश्वविद्यालय से एलएल.बी. की पढ़ाई की।
सिद्धारमैया कुरुबा समुदाय (ओबीसी) से आते हैं, जो कर्नाटक में तीसरा बड़ा समुदाय है। सिद्धारमैया साल 1983 में पहली बार निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर कर्नाटक विधानसभा में चुनकर आए। 1994 में जनता दल सरकार में रहते हुए कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री बने। वे 2013 से 2018 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे चुके हैं। उन्होंने अब तक 12 चुनाव लड़े हैं जिसमें से नौ में जीत दर्ज की है।
कौन हैं डीके शिवकुमार?
डीके शिवकुमार का पूरा नाम डोड्डालाहल्ली केम्पेगौड़ा शिवकुमार है। वे वोक्कालिगा समुदाय से आते हैं। डीके इस बार कनकपुरा विधानसभा क्षेत्र से वोटों के बड़े अंतर से चुनाव जीतकर आए हैं। वे कर्नाटक कांग्रेस के मौजूद अध्यक्ष भी हैं। इससे पहले वे जेडीएस के नेतृत्व वाली एचीडी कुमारस्वामी की सरकार में सिंचाई मंत्री जबकि सिद्धारमैया सरकार में उर्जा मंत्री थे।
224 में से कांग्रेस ने जीती हैं 135 सीटें
कांग्रेस ने 10 मई को कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 224 सीटों में से 135 सीटें जीतकर भाजपा को सत्ता से बेदखल कर शानदार जीत हासिल की है। बीजेपी 66 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर थी और जेडी (एस), जिसे किंगमेकर की भूमिका निभाने की उम्मीद थी, सिर्फ 19 सीटों के साथ तीसरे पायदान पर है।
संबंधित खबरें
'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
46 mins agoसुप्रीम कोर्ट ने दी ग्रीन पटाखे फोड़ने की इजाजत, दिवाली के मौके पर मंजूरी
56 mins agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 hr agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
1 hr agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
1 hr agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
2 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
2 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
3 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
4 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines