Free Bus Ride: कर्नाटक में महिलाएं आज से सरकारी बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और परिवहन मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने शक्ति योजना को लॉन्च किया। इसके तहत महिलाओं को KSRTC और BMTC बस में मुफ्त यात्रा करने का लाभ मिलेगा। सीएम सिद्धारमैया ने पांच महिलाओं को मुफ्त यात्रा का पास भी दिया। ये योजना कांग्रेस की पांच गारंटियों में से एक है।
सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि शक्ति योजना से हर दिन आरटीसी बसों में यात्रा करने वाली 40 लाख महिलाओं में से अधिकांश को लाभ होने की उम्मीद है। उन्होंने दावा किया कि पहले 30% महिलाएं बसों में सफर करती थीं, जो बीजेपी सरकार के दौरान घटकर 24% रह गई। वे नहीं चाहते थे कि महिलाएं घर से बाहर निकलें।
सीएम बोले- हमें महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है
सीएम ने कहा कि मुफ्त बस यात्रा योजना सामाजिक समानता के लिए है। इससे अल्पसंख्यकों, महिलाओं और वंचित वर्गों को लाभ होगा। यदि समाज को समृद्ध बनाना है तो महिलाओं को पुरुषों के बराबर लाना चाहिए। महिलाओं को कामकाजी बनाना है। उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
परिवहन मंत्री का दावा- नहीं होगा निगम को नुकसान
परिवहन मंत्री रेड्डी ने वादा किया कि मुफ्त बस यात्रा योजना के कारण सड़क परिवहन निगम (आरटीसी) को कोई नुकसान नहीं होगा। सरकार आरटीसी को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने वादा किया कि यह योजना कम से कम 10 साल तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि हम पांच साल बाद सत्ता में लौटेंगे और इस योजना को जारी रखेंगे।
यह भी पढ़ें: AAP Maha Rally: मोदी को समझ नहीं, देश कैसे चलाया जाए, 12 साल बाद रामलीला मैदान में फिर गरजे केजरीवाल
संबंधित खबरें
'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
1 hr agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
2 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
7 hrs agoLIVE: रामलीला मैदान लोकतंत्र की हल्दीघाटी है- अखिलेश यादव
9 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
9 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
16 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
16 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
17 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
17 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines