कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदले जाने की चर्चा खूब हो रही है। इसी बीच बेंगलुरु पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से जब सवाल पूछा गया कि क्या कर्नाटक में मुख्यमंत्री को बदला जा सकता है? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि कोई भी यह नहीं कह सकता कि हाईकमान में क्या चल रहा है, यह पार्टी हाईकमान के हाथ में है। अब कांग्रेस अध्यक्ष के इस बयान को लेकर भाजपा सांसद ने तंज कसा है।
दरअसल, बेंगलुरु में जब पत्रकारों ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से पूछा कि क्या कर्नाटक में सीएम बदले जा सकते हैं? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह पार्टी हाईकमान के हाथ में है। कोई नहीं कह सकता कि हाईकमान में क्या चल रहा है। यह हाईकमान पर छोड़ दिया गया है और उन्हें आगे की कार्रवाई करने का अधिकार है, लेकिन किसी को भी बेवजह समस्या पैदा नहीं करनी चाहिए।
‘कांग्रेस हाईकमान भूत की तरह है’
वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष के इस बयान पर भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने सोशल मीडिया पर लिखा कि कांग्रेस हाईकमान भूत की तरह है। यह अदृश्य है, अनसुना है, लेकिन हमेशा महसूस होता है। यहां तक कि कांग्रेस अध्यक्ष, जिन्हें लोग हाईकमान समझते थे, वे भी इसका नाम फुसफुसाते हैं और कहते हैं कि यह मैं नहीं हूं। कितना भयानक!
कर्नाटक के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के बीच मनमुटाव के बीच मैसूर में उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के साथ मौजूद सीएम सिद्धारमैया ने कहा, “हमारी सरकार चट्टान की तरह 5 साल तक चलेगी।” कांग्रेस महासचिव और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला के दौरे पर सिद्धारमैया ने कहा कि वह पार्टी संगठन को मजबूत करने आए हैं। वह संगठन को मजबूत करने के लिए राज्य में आए हैं। वह अपना काम करेंगे।
यह भी पढ़ें : तेलंगाना की केमिकल फैक्ट्री में धमाका, 12 लोगों की गई जान, घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी
सुरजेवाला के दौरे पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “सुरजेवाला राज्य में आए हैं। वह पूछेंगे कि क्या चल रहा है और जो कुछ हुआ है, उसके बारे में जानकारी जुटाएंगे। उसके आधार पर हम देखेंगे कि आगे क्या करने की जरूरत है।”
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
5 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
5 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
7 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
8 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
9 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
10 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
11 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
11 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
12 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines