Karnataka Cabinet Expansion: कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के गठन के एक हफ्ते बाद शनिवार को 24 और विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। बेंगलुरु के राजभवन में राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने विधायकों को मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। एचके पाटिल, कृष्णा बायरेगौड़ा ने मंत्री पद की शपथ ली। शपथ समारोह में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और अन्य नेता पहुंचे थे। बीते शनिवार को 8 मंत्रियों को कैबिनेट में जगह मिली थी। कर्नाटक में सीएम और डिप्टी समेत अब मंत्री परिषद में 34 मंत्री हो गए हैं।
इन विधायकों को मिली मंत्री परिषद में जगह
एचके पाटिल, कृष्णा बायरे गौड़ा, एन चेलुवारायस्वामी, के वेंकटेश, एचसी महादेवप्पा, ईश्वर खंड्रे, क्याथासंद्रा एन राजन्ना, दिनेश गुंडु राव, शरणबसप्पा दर्शनापुर, शिवानंद पाटिल, तिम्मापुर रामप्पा बलप्पा, एसएस मल्लिकार्जुन, तांगादगी शिवराज संगप्पा, शरणप्रकाश रुद्रप्पा, पाटिल मंकल वैद्य, लक्ष्मी आर हेब्बलकर, रहीम खान, डी सूद हकर, संतोष एस लाड, एनएस बोसेराजू, सुरेश बीएस, मधु बंगारप्पा, डॉ एमसी सुधाकर और बी नागेंद्र को मंत्री परिषद में शामिल किया गया है।।
यह भी पढ़ें: New Parliament House: नई संसद बनाने की जरूरत क्या थी, नीतीश कुमार ने मोदी सरकार पर देश का इतिहास बदलने का लगाया आरोप
रुद्रप्पा लमानी के समर्थकों ने किया प्रदर्शन
कांग्रेस नेता रुद्रप्पा लमानी के समर्थकों ने अपने नेता को मंत्री बनाए जाने की मांग को लेकर कर्नाटक कांग्रेस कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। रुद्रप्पा मनप्पा लमानी हावेरी से विधायक हैं। एक ने कहा कि हमारे बंजारा समुदाय के नेता रुद्रप्पा लमानी का नाम कल रात तक सूची में था, लेकिन आज हमने देखा कि उनका नाम सूची में नहीं था। अगर हमारे नेता को मंत्री पद नहीं मिलेगा तो हम इसका विरोध करेंगे, क्योंकि चुनाव में हमने अपना 75% वोट कांग्रेस को दिया था, इसलिए हमारे समुदाय से कम से कम एक नेता होना चाहिए।
हाईकमांड के निर्देशन में बना मंत्रिपरिषद
विरोध प्रदर्शन मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि हमने मंत्रिपरिषद पर क्षेत्रीय, जातीय और सामाजिक न्याय की दृष्टि से निर्णय लिया है। हमने हाई कमांड के साथ इस पर गहन चर्चा करने के बाद ही मंत्रीपरिषद तय किया है। हम अगली कैबिनेट बैठक पर अपने किए वादों पर फैसला लेंगे। अगली कैबिनेट बैठक जून में होने की संभावना है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
1 hr agoLIVE: 'ठगों का मेला', आज INDIA ब्लॉक की महारैली पर दिल्ली BJP ने कसा तंज
3 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
3 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
10 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
10 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
11 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
11 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
12 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
13 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines