Karnataka BYM Leader Killed: कर्नाटक में धारवाड़ के भाजपा युवा मोर्चा के नेता प्रवीण कम्मर की बुधवार को चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि प्रवीण के समर्थकों और विरोधी नेताओं के बीच मारपीट हो गई थी। इसी बीच जब प्रवीण बीच-बचाव करने गए तो उन्हें चाकू मार दिया गया। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। हुबली पुलिस ने कहा कि जांच पड़ताल जारी है।
भाजपा युवा मोर्चा के नेता की हत्या के बाद तेजस्वी सूर्या ने ट्वीट कर दुख जताया। तेजस्वी सूर्या ने लिखा कि भाजपा युवा मोर्चा (बीवाईजेएम) के नेता प्रवीण कम्मर की मंगलवार रात हत्या कर दी गई। सूर्या ने कहा कि उन्हें कथित अपराध के पीछे राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता कारण लगता है। तेजस्वी सूर्या ने पुलिस से मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
और पढ़िए – Karnataka Election 2023: जगदीश शेट्टार बोले- भाजपा से मेरे बाहर निकलने के पीछे बीएल संतोष
बंगलुरु साउथ से भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि ये निंदनीय है कि धारवाड़ जिले में हत्या जैसा कृत्य हुआ है, जो पिछले कुछ वर्षों से शांत है। मैं मांग करता हूं कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और कड़ी सजा दी जाए।
पिछले साल भी भाजपा युवा मोर्चा के नेता की हुई थी हत्या
बता दें कि पिछले साल भी भाजपा युवा मोर्चा के नेता प्रवीण नेतरू की 26 जुलाई, 2022 को उनकी ब्रायलर दुकान के सामने अज्ञात लोगों द्वारा हथियारों से हत्या कर दी गई थी। इस हत्या से दक्षिण कन्नड़ जिले के कई हिस्सों में तनाव पैदा हो गया था। घटना के मद्देनजर पिछले साल पुत्तर में भी भारतीय दंड संहिता की धारा 144 के तहत प्रतिबंध लगाया गया था।
कर्नाटक पुलिस ने इस अपराध के सिलसिले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया था। दो आरोपियों के पिता शफीक बलेरे और जाकिर सवानुरु ने कहा कि उन्हें उनकी धार्मिक पहचान के कारण निशाना बनाया गया।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
5 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
8 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
8 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
11 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
13 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
13 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
14 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
16 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
16 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines