हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

कर्नाटक में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक से टक्कर के बाद धू-धू कर जलने लगी स्लीपर बस, 9 लोग जिंदा जले

हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया गया.

विज्ञापन
जख्मी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. यहां एक ट्रक की प्राइवेट स्लीपर बस से टक्कर हो गई. टक्कर के बाद बस ने आग पकड़ ली. कुछ ही देर में आग ने भीषण रूप धारण कर लिया. इस हादसे में 9 लोग जिंदा जल गए. कई लोगों के जख्मी होने की खबर है. जख्मी लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि आग से बचकर बस से उतरने में कुछ सवारियां कामयाब भी रहीं.

बता दें, हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर उस समय हुआ, जब बस बेंगलुरु से 300 किमोलीटर दूर शिवमोग्गा जा रही थी.

हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया गया. बस में लगी आग बुझाने की कोशिश की गई और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उनका इलाज किया जा रहा है.

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि ट्रक दूसरी साइड से आ रहा था. ट्रक ड्रिवाइडर पार करके बस से टकराया है.

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, जब ट्रक डिवाइडर पार करके बस से टकराया तो टक्कर सीधे बस के फ्यूल टैंक को मारी. इसकी वजह से तेल तेजी से बाहर निकलने लगा. पुलिस ने यह भी बताया कि इसमें अभी तक आठ यात्री और ट्रक ड्राइवर की मौत की पुष्टि हुई है.

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी रविकांत गौड़ा ने साथ ही बताया कि जो बस हादसे का शिकार हुई उसके साथ एक और बस चल रही थी. यह बस 48 छात्रों को लेकर टी दासराहल्ली से दांडेली जा रही थी. छात्रों से भरी हुई बस भी उस बस से जा टकराई थी. लेकिन इस बस में सवार छात्रों को कोई चोट नहीं आई.

वहीं, पुलिस का कहना है कि इस बस का ड्राइवर पूरे हादसे का चश्मदीद है. उसका बयान दर्ज किया जा रहा है.

विज्ञापन

सीबर्ड कोच की बस में ड्राइवर और कंडक्टर समेत 32 लोग सवार थे.

एक यात्री ने बताया कि जैसे ही टक्कर हुई, इतनी जोर का झटका लगा कि यात्री बस में एक दूसरे के ऊपर गिर गए. टक्कर के बाद बस ने अचानक आग पकड़ ली. जब लोग बाहर निकलने के लिए भागने लगे तो गेट लॉक हो गए. कोई भी गेट से बाहर नहीं जा सका. कुछ यात्रियों ने शीशे तोड़कर अपनी जान बचाई. हालांकि, आग बहुत तेज थी, जिसकी वजह से कम ही लोग बस से बाहर आ सके.

विज्ञापन

हादसे के बाद हाइवे पर करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है. मौके पर पहुंची पुलिस जाम को क्लियर कराने में लगी है.

कर्नाटक के CM सिद्धारमैया ने हादसे पर दुख जाहिर करते हुए कहा, मरने वालों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा… इस बारे में जांच की जाएगी, हादसे के कारण का पता लगाया जाएगा.

विज्ञापन

वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने चित्रदुर्ग बस दुर्घटना के पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. उन्होंने आग में मारे गए यात्रियों के परिवारों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की वित्तीय सहायता देने का भी ऐलान किया.

वहीं, तमिलनाडु में भी एक सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है. यह हादसा त्रिची-चेन्नई नेशनल हाइवे पर कुड्डालोर जिले के एलुथुर गांव के पास हुआ. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने एलुथुर गांव के पास हुए सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया है. साथ ही मुख्यमंत्री ने आदेश दिया कि मृतकों के परिवारों को 3 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल तथा अस्पताल में इलाज करा रहे हर व्यक्ति को मुख्यमंत्री जन राहत कोष से 1 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाए.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola