Karnataka Assembly Election 2023: बीएस येदियुरप्पा का बेटा होने की वजह से टिकट मिला, वाले आरोप पर शिकारीपुरा से भाजपा प्रत्याशी बीवाई विजयेंद्र ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ये आरोप बिलकुल गलत है। बीएस येदियुरप्पा ने कभी भी अपने बेटों के लिए टिकट नहीं मांगा। बता दें कि बीएस येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र को भाजपा ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए शिकारीपुरा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है।
विजयेंद्र ने कहा कि टिकट देना पार्टी का हाईकमान का फैसला है। बीएस येदियुरप्पा चाहते हैं कि उनके परिवार के सदस्य अपने दम पर बढ़ें। येदियुरप्पा का बेटा होने के नाते, मेरे पास विलासिता नहीं है। उन्होंने कहा कि बीएस येदियुरप्पा और अन्य वरिष्ठ नेताओं की वजह से आज बीजेपी कर्नाटक के हर नुक्कड़ पर पहुंच गई है। आज कर्नाटक पीएम मोदी के नेतृत्व और डबल इंजन सरकार से खुश है।
विजयेंद्र बोले- ये मेरे लिए सपना सच होने जैसा
कर्नाटक बीजेपी नेता विजयेंद्र ने कहा कि मैं उस निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए धन्य हूं जिसका मेरे पिता ने 40 वर्षों तक प्रतिनिधित्व किया। मैं शिकारीपुर से चुनाव लड़कर खुश हूं। यह मेरे लिए सपने के सच होने जैसा है…यह कहना अनुचित है कि मुझे बीएस येदियुरप्पा का बेटा होने के कारण टिकट दिया गया है।
बता दें कि कर्नाटक में एक चरण में विधानसभा चुनाव होंगे। यहां 10 मई को सभी 224 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी जबकि दो दिन बाद यानी 13 मई को वोटों की गिनती होगी और नतीजे घोषित किए जाएंगे। कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 25 मई को खत्म हो रहा है।
संबंधित खबरें
मणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
13 mins agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
23 mins agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
42 mins ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
1 hr agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
1 hr agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
1 hr ago'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
2 hrs agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
3 hrs ago'जितनी मर्जी पुलिस बुला लो, हम नहीं डरेंगे...', राहुल गांधी की चुनौती
3 hrs agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार पर हुए हमले की जांच करेगी NIA
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines