Police Constable Sachin Rathi killed in an Encounter: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में 25 दिसंबर की रात हत्या के आरोपी अशोक यादव के साथ मुठभेड़ के दौरान पुलिस कांस्टेबल सचिन राठी की मौत हो गई। आज उनका शव उनके गृहनगर मुजफ्फरनगर पहुंचा तो सभी की आंखें नम हो गईं।
पिता-चाचा का बुरा हाल
सचिन राठी के शव को लाने के लिए उनके पिता और चाचा कन्नौज गए हुए थे। शव को देखने के बाद से दोनों का बुरा हाल है। सिपाही के अंतिम दर्शन के लिए पूरा पुलिस बल भी इकट्ठा हुआ था।
जल्द होने वाली थी शादी
बता दें कि 30 वर्षीय सचिन राठी की जल्द ही अपने सहकर्मी कोमल देशवाल से शादी होनी थी। कोमल को सचिन के पिता सांत्वना देते हुए नजर आए। हालांकि, सचिन को अंतिम विदाई देते हुए कोमल फफक पड़ीं।
‘सचिन को शहीद घोषित किया जाए’
सचिन के चाचा देवेंद्र राठी ने कहा कि हम चाहते हैं कि उन्हें शहीद घोषित किया जाए। इसके साथ ही हमारी मांग है कि अपराधियों के साथ भी वैसा ही व्यवहार किया जाए, जैसा उन्होंने सचिन के साथ किया है।
अशोक यादव को गिरफ्तार करने वाली टीम का हिस्सा थे सचिन
बता दें कि सचिन उस चार सदस्यीय टीम का हिस्सा थे, जो 20 मामलों में वांछित अशोक यादव को कन्नौज स्थित उसके घर से गिरफ्तार करने गई थी। हालांकि, अशोक जमानत पर रिहा हो गया और उस गांव में जाकर रहने लगा था, जहां उसकी पत्नी प्रधान रह चुकी हैं।
अशोक के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी
स्थानीय अदालत द्वारा अशोक के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया, जिसके बाद सचिन की टीम उसे गिरफ्तार करने पहुंची थी, लेकिन अशोक और उसके बेटे अभय ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। चार थानों की पुलिस की मदद से दोनों को पकड़ लिया गया।
जांघ में लगी गोली
हालांकि, एक घंटे तक चली मुठभेड़ के दौरान सचिन के जांघ में गोली लग गई और खून बहने लगा। इस पर उन्हें कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें:
Kannauj Encounter: एक महीने बाद शादी, गैंगस्टर से लोहा लेते हुए शहीद; जानें कौन हैं जवान सचिन राठी?
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
2 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
2 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
2 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
3 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
3 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
4 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines