देशभर में शीतलहर के बीच अब मौसम विभाग ने एक बार फिर करवट लेने के संकेत दिए हैं. सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के 8 राज्यों में झमाझम बारिश और ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 से 48 घंटों में जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ों पर सफेद चादर बिछ सकती है. वहीं पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है जिससे ठिठुरन और बढ़ेगी.
दिल्ली-NCR में छाएंगे बादल
राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में कड़ाके की ठंड का दौर जारी रहेगा. अगले तीन दिनों तक दिल्ली में बादल छाए रहने और 31 जनवरी की रात को गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की उम्मीद है. सबसे ज्यादा असर राजस्थान में देखने को मिल सकता है जहां शनिवार को बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी प्रबल संभावना जताई गई है. राजस्थान में हवा के झोंके 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं जिससे फसलों को नुकसान होने का डर है. दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक गिर सकता है जो रात की सर्दी को और ज्यादा बढ़ा देगा.
यह भी पढ़ें: ‘बेटियों, ये तुम्हारी गलती नहीं है…’, SC का बड़ा फैसला, सभी स्कूलों में फ्री सेनेटरी नैपकिन देने का आदेश
यूपी-बिहार में कोहरे का सितम
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश के बाद अब घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिमी यूपी में 1 और 2 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं जिससे शीतलहर का असर बना रहेगा. बिहार की बात करें तो वहां अगले तीन दिनों तक मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है लेकिन सुबह और शाम को घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकता है. मध्य प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश में भी अगले दो दिनों के भीतर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. पटना और रांची जैसे शहरों में न्यूनतम तापमान 10 से 14 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है.
लोगों के लिए आफत बनी बर्फबारी
उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में पिछले कई दिनों से जारी बर्फबारी का सिलसिला 3 फरवरी तक जारी रह सकता है. ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी के कारण तापमान शून्य से नीचे चला गया है जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है. हालांकि बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहाड़ों की ओर रुख कर रहे हैं. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चलेंगी जिससे आने वाले हफ्ते में ठंड से राहत मिलने की उम्मीद कम है. शिमला और नैनीताल जैसे हिल स्टेशनों पर न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के आसपास बना रहेगा.
संबंधित खबरें
रामलीला मैदान का एक दिन का किराया 1.21 लाख रुपये, 2026 में सिर्फ 3 दिन खाली
1 hr agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
1 hr agoSC में सुनवाई के लिए लिस्टेड क्यों नहीं हुई राहुल गांधी की याचिका?
1 hr ago'वोट चोरी, SIR, CEC ज्ञानेश कुमार', राहुल गांधी की याचिका में क्या-क्या?
2 hrs agoराहुल गांधी के घर आज जुटेगा INDIA ब्लॉक, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद 'हाई-टी'
2 hrs agoLIVE: पंचकूला पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, पैर में गोली लगने से आरोपी घायल
2 hrs ago'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
9 hrs agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
10 hrs ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
11 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines