Kerala News: केरल से बड़ी खबर सामने आ रही है। कोच्चि के पास कक्कनाड स्थित सेंट्रल एक्साइज स्टाफ र्क्वाटर में IRS अफसर मनीष विजय अग्रवाल और उनकी मां-बहन के शव मिले हैं। मनीष विजय अग्रवाल की बहन शालिनी विजय JPSC-1 की टॉपर रह चुकी हैं। मनीष ककनाड के कस्टम विभाग में अतिरिक्त आयुक्त के तौर पर तैनात थे। शालिनी झारखंड में डिप्टी कलेक्टर के तौर पर तैनात थीं। 2 साल पहले वे छुट्टी पर गई थीं, उसके बाद ड्यूटी पर नहीं लौटीं। पड़ोसियों के अनुसार परिवार धार्मिक प्रवृत्ति का था। मनीष मूल रूप से झारखंड के रहने वाले थे। परिवार रांची के रेडियम रोड स्थित अपार्टमेंट में 5 साल तक किराए पर रह चुका था। मनीष की मां बोकारो में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत रह चुकी थीं।
यह भी पढ़ें:Unique Wedding in Punjab: बारात लेकर पहुंची दुल्हन, खेत में मंडप..क्या बोला दूल्हा?
केरल में परिवार से मिलने के लिए मनीष के दादा भी आते थे। शालिनी बतौर मजिस्ट्रेट कई साल तक रांची में सेवाएं दे चुकी थीं। बाद में उन्होंने दक्षिण भारत के रहने वाले एक प्रोफेसर के साथ विवाह रचाया था। शालिनी की मां शकुंतला ने बेटी की शादी के बाद मुंडन भी करवाया था। केरल पुलिस के अनुसार मनीष और उनकी बहन शालिनी के शव फंदे से लटके मिले हैं, जबकि मां की बॉडी बिस्तर पर मिली। मां के शव के दोनों और फूल रखे मिले हैं।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस को आशंका है कि परिवार ने आत्महत्या की है। मनीष 2011 बैच के आईआरएस अधिकारी थे। कई महीनों से बहन शालिनी उनके परिवार के साथ रह रही थी। NBT की रिपोर्ट के अनुसार रांची में रहने वाले उनके पड़ोसियों ने बताया कि शालिनी के पति की तैनाती केरल में ही है। शालिनी की बहन ने राजस्थान की राजधानी जयपुर में रहने वाले शख्स से शादी की थी, जो फिलहाल विदेश में हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
संबंधित खबरें
एल मुरुगन ने छोड़ा मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री का पद, राज्यसभा से भी दिया इस्तीफा
7 mins agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
1 hr agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
1 hr ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
2 hrs ago'फोन छीने, वकीलों को मिलने नहीं दिया...', CJP ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप
2 hrs agoक्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
3 hrs ago23 साल से छोटे युवाओं को परोसी शराब तो नपेंगे बार, केरल सरकार का फैसला
3 hrs agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
4 hrs agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
5 hrs agoराहुल गांधी को मानहानि केस में SC से मिली राहत, ट्रायल पर लगी रोक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines