हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

आज तक कितने American President आ चुके भारत, इस बार Joe Biden ने क्यों किया आने से इनकार?

Joe Biden India Visit Update: अमेरिका के राष्ट्रपति का भारत दौरा रद्द हो गया है, लेकिन अब से पहले कितने US प्रेसिडेंट भारत आ चुके हैं, जिनमें जो बाइडेन भी शामिल हैं, आइए जानते हैं…

विज्ञापन
American President Joe Biden

Joe Biden India Visit Latest Update: अमेरिका के राष्ट्रपति Joe Biden के एक बार फिर भारत आने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है, लेकिन ताजा अपडेट यह है कि उन्होंने अपना प्रोग्राम कैंसिल कर दिया है। वे 26 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि बनने वाले थे। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें न्योता दिया था, लेकिन अब खबर आई है कि उनका यह दौरा रद्द हो गया है। खुद अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने यह जानकारी भारत सरकार को दी। उन्होंने कहा कि जी-20 समिट के दौरान ही प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति को 26 जनवरी समारोह का चीफ गेस्ट बनने का ऑफर दिया था, लेकिन किन्हीं कारणों से Joe Biden भारत नहीं आ पाएंगे। वहीं भारत में क्वाड समिट भी होना है, लेकिन उसकी तारीखें फाइनल नहीं हुई हैं। ऐसे में Joe Biden समिट में हिस्सा लेने आ सकते हैं, लेकिन अगले महीने नहीं आएंगे।

 

Joe Biden भारत आने वाले 8वें राष्ट्रपति

अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden हाल ही में जी-20 समिट में हिस्सा लेने भारत आए थे। वे भारत आने वाले 8वें अमेरिकी राष्ट्रपति थे। अमेरिकी राष्ट्रपति के इस दौरे की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड भी बनाया था। प्रधानमंत्री मोदी देश के इकलौते ऐसे प्रधानमंत्री बन गए हैं, जिन्होंने 3 अमेरिकी राष्ट्रपतियों की मेजबानी की। वह 2015 में बराक ओबामा, 2020 में डोनाल्ड ट्रंप और 2023 में जो बाइडन की मेजबानी करके रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। Joe Biden से पहले 7 अमेरिकी राष्ट्रपति डी. आइजनहावर (दिसंबर 1959), रिचर्ड निक्सन (जुलाई 1969), जिमी कार्टर (जनवरी 1978), बिल क्लिंटन (मार्च 2000) जॉर्ज डब्ल्यू बुश (मार्च 2006), बराक ओबामा (2010 और 2015), डोनाल्ड ट्रंप (2020) भारत का दौरा कर चुके हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Russian President Vladimir Putin ने अपने AI वर्जन से पूछे सवाल, मिले दिलचस्प जवाब

गणतंत्र दिवस समारोह में विदेशी मेहमान बुलाने की परंपरा

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में किसी देश के राष्ट्राध्यक्ष को बुलाने की परंपरा रही है। 26 जनवरी 1950 को पहली बार गणतंत्र दिवस समारोह हुआ और इसमें देश के पहले राष्‍ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने तिरंगा फहराया था। इस समारोह में मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्‍ट्रपति सुकर्णो थे। इसके बाद हर साल गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बुलाए जाने लगे। पिछले 74 सालों में सिर्फ 2 बार चीफ गेस्ट नहीं बुलाए गए। 2021 और 2022 में कोरोना महामारी के कारण किसी भी देश के राष्‍ट्राध्‍यक्ष को समारोह में नहीं बुलाया गया। 1952, 1953, 1956, 1957, 1959, 1962, 1964, 1966, 1967 और 1970 में 10 बार किसी भी विदेशी मेहमान को गणतंत्र दिवस समारोह के लिए आमंत्रित नहीं किया गया।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola