रांची: झारखंड की राजधानी रांची में संदिग्ध बीमारी से भारी संख्या में सूअरों की मौत हो गई है। एक सरकारी अधिकारी ने शनिवार को कहा कि रांची जिले में 27 जुलाई से संदिग्ध स्वाइन फ्लू के कारण 100 से अधिक सूअरों की मौत हो गई है। झारखंड पशुपालन विभाग (एएचडी) ने अलर्ट जारी किया है और साथ ही एहतियाती कदम उठाने की बात कही।
उन्होंने कहा कि प्रभावित सूअरों के नमूने वास्तविक बीमारी के निदान के लिए भोपाल में राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान और कोलकाता में क्षेत्रीय रोग निदान प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
राज्य के पशुपालन निदेशक शशि प्रकाश झा ने पीटीआई को बताया, ‘अब तक सिर्फ रांची जिले में सूअरों की मौत की खबर आई है। हालांकि, हमने सभी जिलों को एहतियाती कदम उठाने और ऐसी ही घटना होने पर कोविड-19 जैसे प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए एक एडवाइजरी जारी की है।’
उन्होंने कहा कि विभाग ने स्वाइन फीवर टीकाकरण अभियान भी शुरू किया है। झा ने कहा, ‘हमने यह भी कहा है कि बीमार जानवर को अलग रखा जाना चाहिए और उचित कदम उठाने चाहिए।’
यहां कांके स्थित सरकारी सूअर प्रजनन फार्म में अब तक करीब 70 सूअरों की मौत हो चुकी है। फार्म में 760 बड़े सहित लगभग 1100 सूअर हैं। रांची के पशुपालन अधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि मैकलुस्कीगंज और खलारी इलाकों के अलावा चान्हो इलाके से करीब 40 सुअरों की मौत की खबर है।
पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान के निदेशक विपिन बिहारी महता ने पीटीआई को बताया, ‘झारखंड में पहली बार इस तरह की बीमारी सामने आई है। इसके लक्षण अफ्रीकन स्वाइन फीवर जैसे ही हैं। मौतें अचानक होती हैं। जानवरों में बुखार के लक्षण दिखते हैं, खाना बंद कर देते हैं और जल्द ही मर जाते हैं।’
संबंधित खबरें
Divyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
5 mins agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज महात्मा गांधी की 157वीं जयंती, PM मोदी ने राजघाट जाकर दी श्रद्धांजलि
36 mins agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
1 hr agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
8 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
9 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
11 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
12 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
15 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
16 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines