Jharkhand Train Accident: दिल्ली जा रही एक ट्रेन में अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगाए जाने के चलते दो यात्रियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, झारखंड के कोडरमा जिले में शनिवार (11 नवंबर) को ओवरहेड इलेक्ट्रिक तार टूट जाने के कारण ड्राइवर ने दिल्ली जा रही ट्रेन में अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगाया, जिसके कारण यह हादसा हुआ।
इमरजेंसी ब्रेक लगाने से दो यात्रियों की हुई मौत
पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि शनिवार को झारखंड के कोडरमा जिले में ओवरहेड बिजली के तार टूटने के कारण दिल्ली जा रही एक ट्रेन के रुकने के बाद अचानक झटके से दो यात्रियों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना दोपहर 12.05 बजे गोमो और कोडरमा रेलवे स्टेशनों के बीच परसाबाद के पास हुई, जब पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस (Puri-New Delhi Purushottam Express) के चालक ने ओवरहेड इलेक्ट्रिक तार गिरने के बाद ट्रेन को रोकने के लिए इमरजेंसी ब्रेक लगाया।
बिजली की आपूर्ति अचानक हो गई थी बंद
धनबाद रेलवे मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमरेश कुमार ने कहा, “जैसे ही बिजली की आपूर्ति अचानक बंद हो गई, ट्रेन को रोकने के लिए इमरजेंसी ब्रेक लगाया गया और झटका लगने से दो लोगों की मौत हो गई।”
130 की रफ्तार में थी ट्रेन
उन्होंने बताया है कि जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त ट्रेन 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। कोडरमा-गोमो खंड में दुर्घटना के बाद चार घंटे से अधिक समय तक रुकने के बाद ईसीआर के धनबाद रेलवे डिवीजन के तहत ग्रैंड कॉर्ड लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई। दुर्घटनास्थल से पुरुषोत्तम एक्सप्रेस को डीजल इंजन से गोमो लाया गया और इलेक्ट्रिक इंजन से दिल्ली भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही धनबाद रेल मंडल प्रबंधक केके सिन्हा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए।
संबंधित खबरें
'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
42 mins agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
1 hr ago'जितनी मर्जी पुलिस बुला लो, हम नहीं डरेंगे...', राहुल गांधी की चुनौती
1 hr agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार पर हुए हमले की जांच करेगी NIA
1 hr agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
2 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
2 hrs agoकौन हैं BJP नेता की बेटी यशस्विनी राजे सिंह? CJP प्रदर्शन के बीच किया डिटेन
3 hrs agoVideo: केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, जबरन उठाकर बस में बिठाया
3 hrs agoमार्च-रैली या विरोध प्रदर्शन के लिए पुलिस की मंजूरी लेने के क्या हैं नियम?
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट के पास 60 वकील हिरासत में, CJI ने किया दखल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines