JDU leader KC Tyagi Chai Wala Interview with Manak Gupta : बिहार में इंडिया गठबंधन से अलग होकर सीएम नीतीश कुमार एनडीए में शामिल हो गए हैं। नीतीश की पार्टी जेडीयू का लालू यादव की पार्टी आरजेडी, कांग्रेस और लेफ्ट से गठबंधन टूट गया, जिससे बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार गिर गई। इसके बाद एनडीए के सपोर्ट से एक बार फिर नीतीश की सरकार बन गई। बिहार के इस सियासी घटनाक्रम और नीतीश कुमार के एक बार फिर पाला बदलने पर जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी ने न्यूज 24 के एग्जीक्यूटिव एडिटर मानक गुप्ता के साथ ‘चाय वाला इंटरव्यू’ में खुलकर बातचीत की।
जेडीयू के प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा कि पार्टी चाहती थी कि इंडिया गठबंधन में नीतीश कुमार पीएम फेस बनें और इसके लिए वे योग्य भी थे, लेकिन विपक्षी दलों ने उनकी बात नहीं मानी। राजनीति में हम कोई संन्यास लेने के लिए नहीं आए हैं, पद की इच्छा किसको नहीं है। उन्होंने बिना किसी पार्टी का नाम लिए कहा कि बिहार में सरकार बनाने के लिए हमारे कुछ विधायकों से संपर्क करने की कोशिश की गई थी।
यह भी पढे़ं : नीतीश कुमार की वापसी से NDA नहीं JDU को ही फायदा, आंकड़ों में समझें समीकरण
पीएम फेस के लिए खड़गे के नाम के प्रस्ताव से नाराज थे नीतीश
केसी त्यागी ने कहा कि हमने राहुल गांधी के बराबर सीएम अरविंद केजरीवाल को बैठाया। मल्लिकार्जुन खड़गे के बराबर सीएम ममता बनर्जी को बैठाया। पहले तय हुआ था कि लोकसभा चुनाव में पीएम का चेहरा कोई नहीं होगा, लेकिन दिल्ली की इंडिया बैठक में अचानक से ममता बनर्जी खड़ी होती हैं और कहती हैं कि इंडिया गठबंधन का चेहरा मल्लिकार्जुन खड़गे को बनाना चाहिए, जिसका समर्थन केजरीवाल ने भी किया था। इसे लेकर गठबंधन के किसी भी घटक दल से पहले कोई चर्चा नहीं हुई थी। इसकी वजह से दिल्ली की मीटिंग से लालू-नीतीश जल्दी निकल आए थे।
अंतर्विरोध से भरा हुआ है इंडिया गठबंधन
उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन अंतर्विरोध से भरा हुआ है। इंडिया गठबंधन की वर्चुअल मीटिंग में राहुल गांधी ने कहा था कि नीतीश कुमार के नाम पर ममता बनर्जी से पूछेंगे। इस गठबंधन के निर्माता नीतीश कुमार थे। वर्चुअल मीटिंग के बाद हमने तय कर दिया था कि इंडिया गठबंधन से अलग होना है। इसके लिए सिर्फ कांग्रेस जिम्मेदार है।
नीतीश कुमार योग्य नेता हैं
जेडीयू प्रवक्ता ने कहा कि आरजेडी के शिक्षा मंत्री रहे चंद्रशेखर कभी श्रीराम पर तो कभी सनातन धर्म पर सवाल उठा रहे थे, इसलिए नीतीश कुमार ने उनका विभाग बदल दिया था। नीतीश कुमार से ज्यादा योग्य, देशभक्त, ईमानदार और परिवाद विरोधी नेता कोई नहीं है।
बीजेपी की नेशनल लीडरशिप से कोई दिक्कत नहीं थी
उन्होंने आगे कहा कि हमारी पार्टी को बीजेपी की नेशनल लीडरशिप से कोई दिक्कत नहीं थी, स्थानीय स्तर पर कुछ दिक्कत थी। हमारी पार्टी नाराज भी थी, निराश भी थी। अगर बीजेपी चाहती तो विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान हमारी पार्टी को नुकसान नहीं पहुंचा पाते।
संबंधित खबरें
क्या दिवाली से पहले नहीं होगा महंगाई भत्ते में इजाफा? सरकार कब करेगी ऐलान?
48 mins agoइंस्टाग्राम के बाद सोनिया गांधी की X पर पहली पोस्ट, राजीव गांधी को किया याद
1 hr agoकल लगेगी लोक अदालत, निपटाएं अपने पेंडिंग चालान
2 hrs agoभारत में इस बार कम पड़ सकती है सर्दी, 'अल नीनो' बन रहा विलेन
2 hrs agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
2 hrs agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
5 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
5 hrs agoLIVE: राहुल गांधी से 1 नवंबर की कांग्रेस रैली भैया दूज तक टालने की अपील
5 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
6 hrs agoमोस्ट वांटेड हिमांशु भाऊ US में गिरफ्तार, पढ़ें गैंगस्टर की क्राइम कुंडली
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines