NDA-JDS Alliance : शुक्रवार को दिल्ली में जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की। बता दें कि इस दौरान उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद थे। बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी मौजूद रहे।
राज्य में सीट बटवारें को लेकर हुई चर्चा
कयास लगाए जा रहे हैं कि लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर कर्नाटक में सीट बंटवारे को लेकर चर्चा की गई है। ये मुलाकात ऐसे समय में की जा रही है जब कह जा रहा कि पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की जेडीएस बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन एनडीए में शामिल हो सकती है। बता दें कि वरिष्ठ भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने कुछ दिन पहले जेडीएस से समझौता करने की बात कही थी, तभी से ये सरगर्मियां चर्चा में हैं। हालांकि बीएस नेता ने ये भी कहा था, इसके लिए गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की जाएगी, जिसमें थोड़ा समय लग सकता है। उन्होंने कहा था, 28 लोकसभा सीटों में से वह चार सीटों पर साझेदारी करने के लिए सहमत हुए थे।
BJP-JDS गठबंधन में कोई समस्या नहीं
अमित शाह के साथ बैठक होने के बाद कुमारस्वामी ने कहा कि हमने आज आधिकारिक तौर पर मुलाकात की है हमारा लक्ष्य राज्य की सभी 28 सीटें जीतना है। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी और जेडीएस गठबंधन के बारे में कहा कि दोनों पार्टियों के गठबंधन में कोई संशय नहीं है। आगे उन्होंने कहा कि हमारी तरफ से कोई भी मांग नहीं की गई।
भाजपा के लिए विजयसारथी साबित हो सकती है जेडीएस
भाजपा के लिए ये गुड न्यूज़ कह सकते हैं कि उसे जेडीएस पार्टी का साथ मिला है दरसल जेडीएस का कर्नाटक में एक मजबूत आधार माना जाता है। वहां के समुदाय वोकलिंगा के बीच उसकी अच्छी खासी लोकप्रियता है। इससे वोट साधने में भाजपा को अच्छी मदद मिलेगी। विधानसभा चुनावों में भाजपा को बुरी हार का सामना करना पड़ा था इसलिए लोकसभा चुनावों के लिए जेडीएस विजयसारथी साबित हो सकती है।
संबंधित खबरें
रूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, युद्ध रुकवाने के लिए मध्यस्थता का दिया ऑफर
36 mins agoसंसदीय स्थायी समितियों का पुनर्गठन; शशि थरूर फिर से बने विदेश मामलों के प्रमुख, चन्नी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
2 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
2 hrs agoभारत को हर साल चाहिए 36-40 फाइटर जेट… एयरफोर्स चीफ एपी सिंह की चिंता की क्या है वजह?
3 hrs ago'हमें गर्व है', स्मित मच्छार से अस्पताल में मिले UAE के डिप्टी पीएम, जानिए अब कैसी है भारतीय कैप्टन की तबीयत
4 hrs agoओडिशा सरकार ने जारी की WII-अदाणी फाउंडेशन की ऑलिव रिडले कछुओं पर स्टडी, सामने आईं अहम जानकारियां
5 hrs agoExplainer: क्या है मच्छार जाति का इतिहास और मतलब? कहां से आए इसके लोग, कैसे बना सरनेम
8 hrs ago'ओमानी पायलट ने कुल्हाड़ी से किया था स्मित मच्छार पर हमला', UAE ने दी फ्लाईदुबई 'आतंकी घटना' की डिटेल
9 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज किए 3 केस
10 hrs agoदिल्ली में रिपीट हुआ 'रिया अहीर मोमेंट', जंतर-मंतर पर महिला ने रोकी प्रदर्शनकारियों से भरी बस, देखें वीडियो
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines