Jammu Srinagar Highway Blocked (पंकज शर्मा): हर दुल्हन अपनी शादी के लिए खास सपना देखती है। अपने दूल्हे को लेकर उसके कई ड्रीम्स होते हैं। बैंड-बाजे और शहनाई के साथ बारात निकलती है और सजी-धजी गाड़ी और डोली में बैठकर विदा होती है। मगर एक दुल्हन ऐसी भी है जिसे अपने दूल्हे के पास जाने के लिए 9 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। दरअसल जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। काफी संख्या में यात्री रास्ते में ही फंसे हुए हैं। आइए जानते हैं कि दुल्हन और दूल्हे का क्या हाल है और कैसे नई-नवेली दुल्हन को ससुराल जाने के लिए कई किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा।
सपने में भी नहीं सोचा था ऐसे होगी विदाई
राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने पर एक बारात भी रास्ते में फंस गई। न्यूज 24 के रिपोर्टर ने दुल्हन और दूल्हे से बात की। दुल्हन से पूछा गया कि कैसा है ये अनुभव? इस पर दुल्हन ने कहा कि उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि ऐसी विदाई होगी। महिला ने आगे कहा कि ये अल्लाह की तरफ से ही हो रहा है। अगर अल्लाह ने ऐसा किया है तो कष्ट को उठाना पड़ेगा ही।
यह भी पढ़ें: Baba Venga की पानी को लेकर खौफनाक भविष्यवाणी! अगर सच हुई तो होगी तबाही
इंडियन आर्मी ने की मदद
दुल्हन ने कहा- जो हो रहा है उससे कष्ट तो बहुत हो रहा है। अब अल्लाह ने कष्ट दिया है तो सहना तो पड़ेगा। दुल्हन ने इंडियन आर्मी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने हमारी मदद की। आर्मी के नौजवान भाइयों की मदद से हम यहां तक पहुंचे हैं। उन्होंने हमें अपनी गाड़ी में यहां तक छोड़ा। दुल्हन ने कहा कि हम तो बारात का इंतजार कर रहे थे। हमें नहीं पता था कि रास्ते खराब होने की वजह से बारात लेट हो जाएगी। दूल्हे ने भी बताया कि उन्हें बारात लेकर जाने में बहुत दिक्कत हुई। वो पहाड़ी हैं तो ऐसे में लोगों के शरीर में ताकत है और पहाड़ों पर चलने की भी हिम्मत है। दूल्हे राजा ने भी इंडियन आर्मी के जवानों की काफी तारीफ की।
क्यों बंद हुआ राष्ट्रीय राजमार्ग?
बता दें कि मौसम खराब होने और तेज बारिश की वजह से पहाड़ टूट गए और नदी उफान पर आ गई। ग्राउंड जीरो पर मौजूद हैं रामबन के ड्यूटी कमिश्नर और एसएसपी रामबाण एसएसपी ट्रैफिक के अधिकारियों ने बताया कि रामबन जिले के सेरी चंबा गांव का संपर्क आपस में कट गया है। वहां पर भी बेहद ज्यादा नुकसान हुआ है। मंदिर मलबे में दब गया है और ढहने की कगार पर आ चुका है। बड़े-बड़े ट्रक मलबे में दबे हुए हैं, साथ ही पूरा रास्ता खराब हो गया है जिससे लोगों का बेहद ज्यादा नुकसान हुआ है।
यह भी पढ़ें: नोएडा के ‘फार्म हाउस’ में नाइट पार्टी के दौरान बवाल, 80 लोगों के बीच हुई गोलीबारी
संबंधित खबरें
कल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
10 mins agoVideos: साइक्लोन अर्नब की मार, ओडिशा-आंध्र में ऊंची लहरें, उखड़े पेड़
17 mins agoचक्रवात 'अर्नब' ने कहां-कैसे मचाया तांडव? सैटेलाइट इमेज में दिखा रौद्र रूप
52 mins ago'इंस्टाग्राम से पोस्ट हटा रही सरकार...', दीपके ने केंद्र पर साधा निशाना
1 hr agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 hr ago'20 बाजार, 20 कारोबारी, 20 मिनट', ट्रेड यूनियन का फिर राहुल गांधी को लेटर
2 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
4 hrs agoकर्नाटक MLC चुनाव में NDA का क्लीन स्वीप, कांग्रेस का सूपड़ा हुआ साफ
4 hrs agoLIVE: चक्रवात 'अर्नब' से निपटने को आंध्र प्रदेश में NDRF की 1ा टीमें तैनात
6 hrs agoLIVE: बीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines