जम्मू-कश्मीर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक चोर को पुलिस की बोनेट पर बांधकर उसकी परेड निकाली गई है। इस पूरे प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। SSP जम्मू ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए जांच कराने की बात कही है। उनका कहना है कि जांच के बाद इस घटना के दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
चाकू के बल पर लूटे थे 40 हजार रुपये
जम्मू की बख्शी नगर पुलिस ने मंगलवार को एक अस्पताल के बाहर चोर को गिरफ्तार किया था। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने कुछ दिन पहले अस्पताल के बाहर एक व्यक्ति से चाकू के बल पर 40 हजार रुपये लूटे थे। मंगलवार को आरोपी दोबारा उसी अस्पताल के बाहर पहुंच गया। पीड़ित ने आरोपी को अस्पताल के सामने खड़ा देख उसे पहचान लिया और शोर मचा दिया।
स्थानीय लोगों ने पहनाई जूतों की माला
पुलिस का कहना है कि स्थानीय लोगों की सहायता से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे में था। आरोपी ने भागने की कोशिश की तो उसके कपड़े भी फट गए। इसके बाद स्थानीय युवकों ने उसके गले में जूतों की माला पहना दी।
पुलिस ने चोर को जीप की बोनेट पर बांधा
स्थानीय पुलिस का दावा है कि आरोपी चोर जीप में नहीं बैठ रहा था। काफी कोशिश के बाद भी जब वो नहीं बैठा तो उसे जीप की बोनेट पर बांध दिया गया। उसे ऐसे ही अस्पताल तक ले जाया गया। इसके बाद आरोपी को होश आने पर मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है।
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
4 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
6 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
8 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
9 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
10 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
11 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
12 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
12 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
12 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines