Jammu Kathua Terror: जम्मू कश्मीर में लगातार आतंकी हमलों में इजाफा हो रहा है। सुरक्षा एजेंसियों को पता लगा है कि हाल के दिनों में पीओके से 2-3 आतंकी घुसपैठ करने में कामयाब रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सेना को इनके बारे में पता नहीं लगा। इन्हीं आतंकियों की भूमिका डोडा, उधमपुर और कठुआ टेरर अटैक में सामने आई है। बताया जा रहा है कि ये आतंकी स्थानीय निवासी हैं, जो कुछ साल पहले घुसपैठ कर पाक के कब्जे वाले कश्मीर में गए थे। अब ये आतंकवादी विदेशी आतंकियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। इन लोगों को यहां के भौगोलिक इलाकों की अच्छे से पहचान है। जिससे इनको छिपने और सुरक्षित ठिकाना ढूंढने में आसानी होती है।
3 महीने पहले घुसपैठ करने में कामयाब रहे आतंकी
स्लीपर सेल भी इन लोगों की मदद कर रही है। एक पुलिस अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि ये आतंकी लगभग 3 महीने पहले घुसपैठ करके आए हैं। सप्ताह भर पहले डीजीपी आरआर स्वैन ने कहा था कि कुछ विदेशी आतंकी घुसपैठ करने में कामयाब हो गए हैं। उनके सफाए के लिए सुरक्षाबलों ने अभियान तेज कर दिया है। पुलिस के अनुसार ये आतंकी अल्पाइन क्वेस्ट मोबाइल ऐप और चीनी अल्ट्रासेट हैंडसेटों का प्रयोग कर रहे हैं। कठुआ के मछेड़ी इलाके के भदनोता गांव में जांच के दौरान एजेंसियों को कुछ ऐसे सबूत मिले हैं।
टारगेट चूज करने के लिए इस ऐप का यूज किया गया था। जिसमें 5 जवान शहीद हो गए थे। जबकि 5 जवान घायल हुए थे। क्या दूसरे हमलों में इस ऐप का यूज किया गया था? इसकी अभी जांच हो रही है। इस ऐप से नदी, नालों और पहाड़ों की सटीक जानकारी मिलती है। इस ऐप से सुरक्षाबलों को आतंकी चकमा दे देते हैं। जैश-ए-मोहम्मद ने कठुआ हमले की जिम्मेदारी ली थी। सुरक्षाबलों का मानना है कि 3-4 आतंकी अलग गुटों में बंट गए हैं। जो रियासी, डोडा या कठुआ में कहीं छिपे हो सकते हैं। पिछले साल मई में केंद्र ने 14 मोबाइल ऐप्स पर बैन लगाया था। जिसमें एलिमेंट, क्राइपवाइजर, जांगी, थ्रीमा, बीचैट, नंदबॉक्स, ब्रायर आदि शामिल थे।
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
53 mins ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
1 hr agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
1 hr agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
2 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
2 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
3 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
4 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines